श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उनके कार्यों को किया याद

गया । गुरुआ प्रखंड के दक्षिणी मंडल मीरचक के सामुदायिक भवन तथा उत्तरी मंडल के भरौंधा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:50 PM (IST)
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उनके कार्यों को किया याद
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उनके कार्यों को किया याद

गया । गुरुआ प्रखंड के दक्षिणी मंडल मीरचक के सामुदायिक भवन तथा उत्तरी मंडल के भरौंधा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। गया जिला भाजपा युवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने मुखर्जी जी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 23 जून 1953 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक की मृत्यु रहस्यमय तरीके से हो गई थी। मुखर्जी जी का मानना था कि धर्म के नाम पर विभाजन पाप है क्योंकि हमारी सभ्यता तथा हमारी संस्कृति एक है। इन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच दिनों तक पौधारोपण तथा वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। आज उनके पुण्यतिथि पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, भाजपा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष जतन यादव, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश पासवान, भाजपा वरिष्ट नेता नंदकिशोर ठाकुर, मिथलेश सिंह,मिथलेश पांडे, मंटू सिंह, चक्रपाणि शर्मा एवमं अन्य दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद सूत्र, परैया : प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परैया में बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में महामंत्री संजय कुमार, नेता अनिल शर्मा, जिला युवा मोर्चा अभिषेक कुमार, उपेंद्र सिंह, आनन्दी शर्मा, रंजीत चौहान, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कुमार राघवेंद्र सिंह, विजय ठाकुर आदि शामिल हुए।

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर भाजयुमों में बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जिसमें भाजयुमों प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। इस अभियान में भाजयुमों के सदस्य सौरभ कुमार, दीपू कुमार, अभिजीत कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य शामिल हुए।

संवाद सूत्र, कोंच:

भाजपा कोंच दक्षिणी व उतरी मंडल के अंतर्गत भाजपा गया जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ कोंच स्थित ठाकुर बाड़ी परिसर में पीपल, आम, नीम और बेल के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोंच दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में पर उतरी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान, महामंत्री अशोक दुबे, सत्येन्द्र शर्मा, वरीय नेता वशिष्ठ सिंह उपस्थित थे।

संवाद सूत्र, अतरी :

अतरी प्रखंड क्षेत्र भाजपा कार्यालय टेटुआ में बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंकर दयाल सिंह प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा गौरव कुमार चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कुमार उर्फ सीटू कुमार, महामंत्री जसवीर सिंह, विष्णु कांत शर्मा, मनोज केवट के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद सूत्र, इमामगंज :

बुधवार को प्रखंड के नौडीहा गांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल मंत्री पप्पू कुमार, रविद्र कुमार, अनिल दास, संजय दास, प्रमोद कुमार, विकास विश्वकर्मा, शंभू यादव, अभिजीत पांडे, रणधीर विश्वकर्मा, धीरज कुमार, राजीव दास, जयराम पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी