डीजल-पेट्रोल की कीमत घटने आम लोगों को राहत, पंप संचालक परेशान, कहा अचानक कम करने से ज्यादा नुकसान

दीपावली के मौके पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम कर दी गई है। ऐसे में आम लोगों को राहत मिली लेकिन पंप संचालकों की अचानक परेशानी बढ़ गई है। संचालकों ने बैठक कर सरकार द्वारा एकाएक घटाए गए कीमत पर नाराजगी जताई गई।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 07:02 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल की कीमत घटने आम लोगों को राहत, पंप संचालक परेशान, कहा अचानक कम करने से ज्यादा नुकसान
डीजल-पेट्रोल की कीमत घटने से पंप संचालक परेशान

 संसू, वारिसलीगंज : डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढोतरी से आम आवाम त्राहिमाम कर रहा था। जनता को राहत पहुंचाने को लेे दीपावली के मौके पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम कर दी गई है। ऐसे में आम लोगों को राहत मिली, लेकिन पंप संचालकों की अचानक परेशानी बढ़ गई है। पंप संचालकों ने शुक्रवार को बैठक कर सरकार द्वारा एकाएक घटाए गए कीमत पर नाराजगी जताई गई।

बैठक में शामिल वारिसलीगंज के मेहता पेट्रोल पंप के मालिक अरूंजय मेहता, रजौली के मनीष कुमार, वारिसलीगंज के ममता पेट्रोलियम के मालिक राजीव कुमार,सुधीर सिंह, नरहट बाबा फ्यूल, रानी फ्यूल नागेंद्र कुमार सहित अन्य संचालकों ने सरकार से कीमत धीरे-धीरे घटाने की गुहार लगाई है।

पंप मालिक को तीन से पांच लाख रुपये तक का नुकसान

वारिसलीगंज स्थित मेहता पेट्रोल पंप संचालक अरूंजय मेहता ने बताया कि सरकार के द्वारा इस तरह से कीमत में गिरावट कर सभी पंप मालिक को तीन से पांच लाख रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा है। हर रोज बढ़ रही कीमत से बिक्री प्रभावित हुई है। जिसे कम करना जरूरी था। लेकिन एकाएक लगभग 10 फीसद से अधिक की कमी से पंप संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पंप मालिकों ने सरकार से तत्काल निर्णय बदलने की मांग की है। 

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ रही कीमत से

आम लोगों के जीवन पर सीधा असर

बता दें कि पेट्रोलियम पदार्थों की हर रोज बढ़ रही कीमत जो मात्र कुछ वर्षों में ही लगभग दो गुना से भी अधिक हो चुका है। जिसका आम लोगों के जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।

यही कारण है कि यात्री वाहन का किराया दोगुना से भी अधिक वाहन संचालकों द्वारा वसूला जा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हर रोज हो रही वृद्धि का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी यथा चावल, दाल ,तेल ,सब्जी आदि पर पड़ा है।

chat bot
आपका साथी