घरों में ही पढ़ें बकरीद की नमाज

औरंगाबाद। सदर प्रखंड के थाना परिसर जम्होर में बकरीद पर्व को ले विधि व्यवस्था को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। 21 जुलाई को बकरीद मनाया जाएगा। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की लोगों से अपील की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि कोविड- 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार भी मस्जिद में बकरीद पर सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 05:36 PM (IST)
घरों में ही पढ़ें बकरीद की नमाज
घरों में ही पढ़ें बकरीद की नमाज

औरंगाबाद। सदर प्रखंड के थाना परिसर जम्होर में बकरीद पर्व को ले विधि व्यवस्था को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। 21 जुलाई को बकरीद मनाया जाएगा। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की लोगों से अपील की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि कोविड- 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार भी मस्जिद में बकरीद पर सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी। कहा कि पर्व को लेकर बाजार एवं चौक चौराहों पर प्रशासन मुस्तैद रहेंगे। गश्ती भी पुलिस के द्वारा की जाएगी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सुहैल अहमद इशरत अली, नेहाल अहमद, एएसआइ रमाशंकर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। बकरीद को ले थाने में शांति समिति की बैठक

हसपुरा। बकरीद पर्व को लेकर हसपुरा थाना के प्रांगण में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कोरोना का असर अधिक था। इस बार डेथ रेट अधिक व रिकवरी रेट कम था। जो भी हो हम लाकडाउन व सावधानी से कामयाब तो हुए, लेकिन तीसरे लहर का संकेत मिल रहे हैं जिससे हमें सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए अपने घर पर ही नवाज अदा करें। भीड़ भाड़ से बचें। पूर्व मुखिया विजय कुमार अकेला, समाजसेवी डा. देवलाल पासवान, सुरेश पांडेय, पूर्व सरपंच बखोरा खान ने कोरोना से बचाव व पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी से वैक्सीन लेने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर पीरू पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार सिन्हा, मुखिया चंद्रशेखर सिंह, रामानंद राम, जैद खान, मिटू शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी