चिकित्सकीय परामर्श के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

गया। नर सेवा-नारायण सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा- राष्ट्र सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के साथ बैठक की गयी। इस दौरान कोविड-19 संबंधित चिकित्सीय परामर्श हेतु चिकित्सकों की सूची जारी की गयी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 12:00 AM (IST)
चिकित्सकीय परामर्श के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
चिकित्सकीय परामर्श के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

गया। नर सेवा-नारायण सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा- राष्ट्र सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के साथ बैठक की गयी। इस दौरान कोविड-19 संबंधित चिकित्सीय परामर्श हेतु चिकित्सकों की सूची जारी की गयी। जिला प्रचार प्रमुख मनीष परमार ने बताया कि गया के 10 एलोपैथिक चिकित्सक एवं सात होम्योपैथिक चिकित्सक का नाम, मोबाइल नंबर एवं संपर्क करने का समय अंकित किया गया है। सभी चिकित्सक लोगों की परेशानी कम करने हेतु खुद आगे आएं। जरूरत के अनुसार लोग घर बैठे चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख देवव्रत प्रसाद, प्रांत सेवा प्रमुख अंजनी कुमार, सह प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. अनिल गुप्ता तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।

बैठक के बाद लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। हेल्पलाइन नंबर में ओमप्रकाश त्रिवेदी- 6202356835, विक्की वर्णवाल- 9973941339 एवं मनीष परमार- 7250084189 इन तीनों हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से 24 घंटे स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंच रहा है। इसके साथ ही संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा आक्सीजन सप्लाई करने वाले से संपर्क कर, मरीजों को आवश्यकता अनुसार आक्सीजन की सुविधा एवं हॉस्पिटल से संपर्क कर बेड-वेंटिलेटर की सुविधा पहुंचायी जा रही है। तथा जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के बाद निशुल्क दवा भी मुहैया कराया जा रहा है। इन सब के अलावा सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच सुखा राशन एवं वैसे परिवार जिसके सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं। उनको भोजन पहुंचाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी