गया केंद्रीय कारा में छापेमारी, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा

गया गया केंद्रीय कारा में मंगलवार को छापामारी की गई। छापामारी में पुलिस की हाथ कुछ न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:41 PM (IST)
गया केंद्रीय कारा में छापेमारी, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा
गया केंद्रीय कारा में छापेमारी, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा

गया: गया केंद्रीय कारा में मंगलवार को छापामारी की गई। छापामारी में पुलिस की हाथ कुछ ना लगा। बिना कुछ बरामद किए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को लौटना पड़ा।

जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित दो दर्जन प्रशासनिक पदाधिकारी छापामारी के लिए कारा पहुंचे। कारा में छापामारी करीब दो घंटे 15 मिनट चला। उस वक्त अधिकांश बंदी अपने.अपने बैरक में थे। छापामारी के वक्त कुछ बंदी सो रहे थे। प्रशासनिक अधिकारी की चहल-कदमी से वैसे बंदियों की नींद खुली। बताया गया कि प्रत्येक सेलए बैरक, कार्यालय व शौचालय, किचेन सहित स्थानों की गहनता से जांच की गई। लेकिन जांच के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की अल सुबह करीब 5 बजे से 7:15 बजे तक कारा में छापामारी हुई है। छापामारी में पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ है। कुछ अव्यवस्था थी, उसे सुधारने का निर्देश दिया गया। इधर, बंदियों को कारा परिसर में कुछ परेशानियां होती है। इसकी जानकारी बंदियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया। उस परेशानी को यथाशीघ्र को दूर का निर्देश कारा अधीक्षक को दिया गया। संवाद सहयोगी शेरघाटी के अनुसार, उपकारा शेरघाटी में सुबह तीन प्रखंड व थाना के अधिकारियों के साथ जेल का औचक निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित के नेतृत्व में किया गया। जेल के अंदर छापेमारी में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई। कोविड जेल होने के कारण जेल की साफ.-सफाई भी अच्छी देखी गई। जेल सुपरिटेंडेंट सुजीत कुमार राय ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे अधिकारियों का दल उपकरा पहुंचकर प्रत्येक कैदी वार्ड में बारी बारी से सघन तलाशी की। तलाशी के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान कैदियों के पास नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी