नहीं मिला मास्क व साबुन, प्रखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों का हंगामा

अतरी। अतरी प्रखंड क्षेत्र सहोड़ा पंचायत के दौलतपुर गाव के ग्रामीणों को मास्क एवं साबुन मुखिया के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:12 AM (IST)
नहीं मिला मास्क व साबुन, प्रखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों का हंगामा
नहीं मिला मास्क व साबुन, प्रखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों का हंगामा

अतरी। अतरी प्रखंड क्षेत्र सहोड़ा पंचायत के दौलतपुर गाव के ग्रामीणों को मास्क एवं साबुन मुखिया के द्वारा नहीं दिए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीण रंजय यादव, पारस यादव, पिंटू यादव एवं धमर्ेंद्र यादव ने बताया कि जब हम लोग मुखिया मुनारीक यादव से मास्क एवं साबुन की माग की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास पैसा नहीं आया है, हम नहीं देंगे जिसके पास जाना है जाओ।

जब लोग बीडीओ से मिलने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे बीडीओ नहीं थे। दूरभाष से संपर्क करने पर उन्होंने मुखिया से बात किया। बात करने के बाद मुखिया ने वार्ड सदस्य सुरुचि देवी के पति रंजय यादव को 868 मास्क एवं 217 साबुन प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने शाति पूर्वक अपने गाव वापस लौट गए। बीडीओ निर्मल कुमार ने बताया कि सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को मास्क एवं साबुन वितरण करने का आदेश दे दिया है। जिस गाव में मास्क एवं साबुन का वितरण नहीं किया जाता है उस गाव के ग्रामीण मुझे इस बात की सूचना दें, ताकि इसकी लिखित सूचना जिला पदाधिकारी के पास भेजा जायेगा।

chat bot
आपका साथी