जेल में मोबाइल रखने वाले बंदी की पिटाई

गया। शेरघाटी उपकारा में बंदी के साथ जेल पुलिस की पिटाई से उसकी हालात बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को बंदी के स्वजन ने जेल गेट पर हंगामा कर दिया। स्वजन ने आरोप लगाया कि जेल पुलिस ने बंदी के साथ मोबाइल रखने के आरोप में पिटाई की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST)
जेल में मोबाइल रखने वाले बंदी की पिटाई
जेल में मोबाइल रखने वाले बंदी की पिटाई

गया। शेरघाटी उपकारा में बंदी के साथ जेल पुलिस की पिटाई से उसकी हालात बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को बंदी के स्वजन ने जेल गेट पर हंगामा कर दिया। स्वजन ने आरोप लगाया कि जेल पुलिस ने बंदी के साथ मोबाइल रखने के आरोप में पिटाई की है।

थाना क्षेत्र के बिट्टीबीघा निवासी मृत्युंजय पासवान किसी मामले में उपकारा में बंद है। उसकी मां रूबी देवी और पत्नी नीतू देवी ने बताया कि दो दिन पहले पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। शुक्रवार को एक बंदी ने जेल से निकलने के बाद उसके घर पर सूचना दी। उसने बताया कि मृत्युंजय की पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। इसके कारण वह बीमार है।

उसके स्वजन व गांव के निवर्तमान मुखिया संजय सिह शनिवार को उससे मिलने पहुंचे तो जेल पुलिस ने मिलाने से इन्कार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद मिलाया गया। उसके स्वजन ने बताया कि मृत्युंजय का पूरा शरीर पीला हो गया है। स्वजन ने अधिकारियों से मांग किया है कि उसका इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में कराने की व्यवस्था की जाए। इधर घटना को लेकर स्वजन एवं उनके साथ आए ग्रामीणों ने जेल गेट पर काफी हो हल्ला और हंगामा किया। जेल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए।

जेल अधीक्षक आशीष कुमार रंजन ने बताया कि बंदी मृत्युंजय पासवान के पास मोबाइल होने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ किया तो वह इस बात से इन्कार कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तलाशी उसके पास से मोबाइल मिला। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय पासवान बिल्कुल स्वस्थ है। उनके पिता, माता एवं पत्नी मिलकर गई है।

chat bot
आपका साथी