जगजीवन कॉलेज को नैक से ग्रेड दिलाना प्राथमिकता, गया कॉलेज के प्राचार्य को मिला इसका भी प्रभार

गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा को जगजीवन कॉलेज का मिला अतिरिक्त प्रभार जगजीवन कॉलेज को नैक से ग्रेड दिला कर विकास करना हमारी पहली प्राथमिकताः प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा। शैक्षणिक आधारभूत संरचना एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारा लक्ष्य शिक्षकेतर कर्मचारियों ने नए प्राचार्य का किया स्वागत।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 04:41 PM (IST)
जगजीवन कॉलेज को नैक से ग्रेड दिलाना प्राथमिकता, गया कॉलेज के प्राचार्य को मिला इसका भी प्रभार
प्रभार लेने के बाद प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्‍हा। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। मगध विश्वविद्यालय बोधगया के प्राचार्य संघ के अध्यक्ष सह गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा को जगजीवन कॉलेज का प्राचार्य पद पर अतिरिक्त प्रभार मिला है। मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति के निर्देशानुसार उन्होंने बुधवार को जगजीवन कॉलेज के प्राचार्य पद पर अपना योगदान दिया। इनके पदभार ग्रहण करने पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सम्मान पूर्वक पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कॉलेज के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

जगजीवन कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कॉलेज के शैक्षणिक आधारभूत संरचना, विभिन्न विभागों में शिक्षकों की कमी एवं छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ कॉलेज के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस बीच उन्होंने विभिन्न विभागों का जायजा लेकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कॉलेज को नैक से मूल्यांकन करा कर विकास के पथ पर अग्रसर करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

दिवंगत प्राचार्य डॉ. कुमार राजीव रंजन को दी श्रद्धांजलि

जगजीवन कॉलेज में अब तक किए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी एवं कोरोना काल में विद्यार्थियों के कक्षा संचालन कराने पर जोर दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य बालेश्वर प्रसाद सिंह के आदमकद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वही, दिवंगत प्राचार्य डॉ. कुमार राजीव रंजन के असामयिक निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर  उनके दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन कॉलेज के विकास कार्यों में अतुलनीय रहा। उन्होंने शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ कॉलेज कैंपस एवं विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कैंपस को सुरक्षित एवं भय मुक्त बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वर्सर डॉ. ओम प्रकाश राम, दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. कपिल देव सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ. डीकेपी वर्मा, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. इंद्रदेव प्रसाद, भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. अर्जुन प्रसाद, अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. पूर्णेन्दु कुमार, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री दिनेश कुमार सिंह, रणधीर कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, नवल किशोर प्रसाद सिन्हा सहित कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिका कर्मचारी उपस्थित थे। समस्त महाविद्यालय परिवार ने इनके पदभार ग्रहण करने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें जताया कि इनके कार्यकाल में कॉलेज का सर्वागीण विकास होगा।

chat bot
आपका साथी