बिहार के गया में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हेडमास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटा घायल

मानपुर गौरी कन्या मध्य विद्यालय के हेडमास्टर सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. प्रबोध कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि बेटा घायल हो गया। एक गाय को बचाने के क्रम में यह भयंकर सड़क दुर्घटना हुई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:12 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:20 AM (IST)
बिहार के गया में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हेडमास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटा घायल
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हेडमास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, सांकेतिक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। आमस थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ पर रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मानपुर गौरी कन्या मध्य विद्यालय के हेडमास्टर सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. प्रबोध कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि बेटा घायल हो गया।

आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गंगटी मोड़ पर सफारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी पर डा. प्रबोध कुमार व उनका बेटा सवार था। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमस भेजा गया, जहां हेडमास्टर की मौत हो गई।  पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे और उनका बेटा अपनी सफारी गाड़ी से सासाराम में बेटी से मिलने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में आमस थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ पर अचानक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के क्रम में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जहां हेडमास्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा भी पूरी तरह जख्मी हो गया। उन्‍हें बेहतर इलाज गया रेफर किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

2011 में मिला था सम्‍मान

मृतक सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के नूतन नगर मोहल्ला का रहने वाला था। स्‍वजनों के अनुसार प्रबोध कुमार और उनका बेटा अपनी सफारी गाड़ी से सासाराम बेटी से मिलने गए थे। बताया गया कि गाड़ी उनका बेटा चला रहा था। वे मानपुर के गौरी कन्या मध्य विद्यालय में हेडमास्टर थे। वर्ष 2011 में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे 1994 बैच के प्रशिक्षित शिक्षक थे।  उनकी पत्नी टी मॉडल हाफ टाइम मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापिका है। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी