पेड़-पौधों को संरक्षित करने पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है दूर : विधायक

गया। शेरघाटी शहर के तीन शिवाला प्रांगण में रविवार को विधायक मंजू अग्रवाल एवं अन्य के द्वारा आओ रोपें अच्छे पौधे कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM (IST)
पेड़-पौधों को संरक्षित करने पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है दूर : विधायक
पेड़-पौधों को संरक्षित करने पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है दूर : विधायक

गया। शेरघाटी शहर के तीन शिवाला प्रांगण में रविवार को विधायक मंजू अग्रवाल एवं अन्य के द्वारा आओ रोपें अच्छे पौधे कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के पश्चात विधायक अग्रवाल ने दैनिक जागरण के इस मुहिम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार पूरी दुनिया ऑक्सीजन के लिए छ्टपटाती रही। अगर पेड़ पौधे को संरक्षित करते तो शायद इस समस्या से स्थाई छुटकारा मिल सकती है। उन्होंने पेड़, पौधे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम इस धरती पर जीवित क्यों हैं। क्योंकि पौधे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। इसके अलावा पौधों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। उनके द्वारा मिलने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं, को अवशोषित करना, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करना और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करना शामिल है।

पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निदा की जाती है और सरकार भी पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण का प्रचार-प्रसार करती है।

------

पौधा लगाने के लाभ

समय-समय पर पौधे लगाने पर जोर दिया जाता है। विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह एवं दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि पौधा लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और स्वच्छ ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को पता है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। तीन शिवाला प्रांगण में अशोक, नीम, पीपल, आंवला, बरगद व तुलसी के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में राजद के अमेरिका पासवान, आप्त सचिव विशाल कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार स्कूली छात्र कौशिक राज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी