गणतंत्र दिवस को लेकर चल रही तैयारी, खादी ग्रामोद्योग में तैयार किया गया पांच हजार तिरंगा

तिरंगे का निर्माण ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोधोग समिति बुनियादगंज गया में किया जा रहा है। यहां करीब पांच हजार तिरंगा तैयार करने की योजना है। जिसमें करीब तीन हजार तिरंगा तैयार कर मगध प्रमंडल में बने खादी भंडार केंद्रों पर भेजा गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:35 PM (IST)
गणतंत्र दिवस को लेकर चल रही तैयारी, खादी ग्रामोद्योग में तैयार किया गया पांच हजार तिरंगा
मानपुर स्थित खादी ग्राम उद्योग के भंडार केंद्र पर तिरंगा झंडा ।

जागरण संवाददाता, मानपुर: देश की आन और शान का प्रतीक तिरंगा का निर्माण ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोधोग समिति बुनियादगंज गया में किया जा रहा है। यहां करीब पांच हजार तिरंगा तैयार करने की योजना है। जिसमें करीब तीन हजार तिरंगा तैयार कर मगध प्रमंडल में बने खादी भंडार केंद्रों पर भेजा गया है। शेष तिरंगा बनाने की प्रक्रिया शुरू है। 26 जनवरी गंणतंत्र दिवस को लेकर यह तैयारी की जा रही है।

ऐसे तैयार होता तिरंगा

त्रिपुरारी मोडल चरखा पर पुनी से कताई कर सूत तैयार किया गया। उसके बाद सूत से हस्त करघा पर बुनाई कर थान तैयार की गई। उक्त थान को हरा, सफेद और केसरिया रंग में रंगाई की गई। धूप में सुखाने के बाद आईरन देकर बेहतर बनाया गया। उसके बाद विभिन्न साईज में कैंची से कङ्क्षटग कर मशीन में सिलाई कर तिरंगा तैयार की गई। उसके बाद तिरंगा के बीच में रहे सफेद रंग पर युवा कलाकारों के द्बारा चक्र बनाया गया।

बेरोजगार को मिला रोजगार

खादी के तिरंगा तैयार करने में करीब तीन सौ महिला-पुरूष को लगाया गया है। यानि तीन सौ बेरोजार महिला पुरूष को रोजगार दी गई। जिसमें सौ महिलाओं को चरखा से सूत की कताई करने के लिए लगाया गया। इसके अलावा करघा पर सूत से बुनाई कर थान तैयार करने, थान को तीन रंग में रंगने, आईरन देने, थान को कटींग कर मशीन में सिलाई कर विभिन्न साईज में तिरंगा बनाने , तिरंगें के बीच में चक्र बनाकर सरियाने, फिर उसे मगध प्रमंडल के भंडार केंद्रों तक भेजवाने एवं विक्री के काम करने में दो सौ महिला-पुरूष लगाए गए हैं।

कहां और कितने में तिरंगा

गया, नवादा,जहानाबाद एवं अरवल में बनाए गए भंडार केंद्रों पर तिरंगा उपलब्ध है। यहां आपको 400, 250, 150 एवं 85 रुपए में तिरंगा मिल जाएगा। वहां तिरंगे की बिक्री होने लगी है।

क्या कहते मंत्री

खादी ग्रामोधोग के मंत्री सुनील कुमार का कहना है कि कोरोना को लेकर काफी सावधानी पूर्वक तिरंगा तैयार किए जा रहे है। स्वदेशी खादी के बने तिरंगे की मांग काफी है। लोगों के मांग पूरा करने में खादी ग्रामोधोग के कर्मचारी दिन रात लगे हैं।

chat bot
आपका साथी