Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, कैमूर में 17 हजार ईवीएम का क्यूआर कोड किया गया जनरेट

Bihar Panchayat Chunav 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगस्त 2021 में कराए जाने के को तैयारी अंतिम चरण में है। राज्यों से प्राप्त 48000 ईवीएम मशीनों में से 17000 मशीनों में क्यूआर कोड जनरेट किया गया है। शेष ईवीएम को राज्य के नौ जिलों में उनकी मांग के अनुरूप भेजा गया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:04 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:05 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, कैमूर में 17 हजार ईवीएम का क्यूआर कोड किया गया जनरेट
कैमूर से राज्य के नौ जिलों को भेजी गई ईवीएम, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, जागरण संवाददाता। Bihar Panchayat Chunav 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को अगस्त माह में कराए जाने के लिए जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि चुनाव आयोग से तिथि निर्धारित होते ही चुनाव को ससमय कराया जा सके। कैमूर जिले में अन्य राज्यों से प्राप्त 48000 ईवीएम मशीनों में से 17000 मशीनों में क्यूआर कोड जनरेट करने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। शेष बची ईवीएम मशीनों को राज्य के नौ जिलों में उनकी मांग के अनुरूप उपलब्ध करा दिया गया है।

इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कैमूर में प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियों को लगभग पूर्ण करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले को 48000 ईवीएम मशीनें प्राप्त हुई थी। जिसमें से 17000 ईवीएम मशीनों में क्यूआर कोड जनरेट करने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में पंच व सरपंच के पदों के लिए मतदाताओं द्वारा मतपत्र से मतदान किया जाएगा। जबकि शेष पदों के लिए मतदाता ईवीएम मशीन से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016 के आधार पर आरक्षण की निर्धारित व्यवस्था के तहत 2021 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उसी के आधार पर कराया जाएगा। पंचायत चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीन को रेंडमाइजेशन कराने के बाद ही मतदान कार्य में प्रयोग में लाया जाएगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना की तैयारी को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों पर ब्रजगृह बनाने के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा गया है। कहीं कहीं से इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अधियाचन आदि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि अधौरा प्रखंड क्षेत्र की मतगणना को ले ब्रजगृह बनाने के संबंध में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि कैमूर जिले को प्राप्त 48000 ईवीएम मशीनों में से औरंगाबाद, सुपौल, बांका , सहरसा, खगडिय़ा, कटिहार, जहानाबाद, सीतामढ़ी व किशनगंज जिलों को भी उनकी मांग के अनुरूप ईवीएम उपलब्ध कराई गई हैं।

chat bot
आपका साथी