फतेहपुर के संडेश्वर मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा चोरी

गया जिले के फतेहपुर का अतिप्राचीन बुढ़वा महादेव संडेश्वर शिव मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित काले पत्थर की बेशकीमती शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मूर्ति को चोरों ने कटर मशीन से काटा और उसके बाद ले भागा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 09:00 AM (IST)
फतेहपुर के संडेश्वर मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा चोरी
फतेहपुर के संडेश्वर मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा चोरी

गया : जिले के फतेहपुर का अतिप्राचीन बुढ़वा महादेव संडेश्वर शिव मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित काले पत्थर की बेशकीमती शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मूर्ति को चोरों ने कटर मशीन से काटा और उसके बाद ले भागा। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब पुजारी एवं सेवायत नियमित रूप से प्रात: पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। तभी देखा कि दरवाजे में लगा ताला कटा हुआ है और मंदिर के अंदर में स्थापित दुर्गा की प्रतिमा नहीं है। घटना की जानकारी पाकर सन्डेश्वर गांव के ग्रामीण पहुंचकर चोरी की घटना को देखा। मंदिर से मूर्ति चोरी की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को मूर्ति चोरी की जानकारी मोबाइल द्वारा दी गई। मंदिर के पुजारी यमुना पांडेय एवं सचिव ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे भगवान का भोग लगाकर विश्राम के लिए कमरे में सोने चला गया। चोरी की जानकारी सुबह में हुई जब स्नान ध्यान के लिए उठे। मेन गेट का ताला टूटा था। मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा था। मंदिर के अंदर दुर्गा मां की प्रतिमा नहीं था। उक्त मूर्ति के अगल-बगल चार अन्य भगवान की प्रतिमा है। उसे चोर नहीं चुरा सका। इससे पूर्व भी चोरी गई प्रतिमा को चोर द्वारा चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था। दो वर्ष पूर्व मंदिर परिसर में रखा एक प्रतिमा की चोरी चोर द्वारा कर लिया गया है। मूर्ति चोरी की सूचना स्थानीय थाना को ग्रामीणों द्वारा दी गई। ग्रामीण राजू प्रसाद यादव ने बताया कि चोरी की घटना को देखने के बाद मूर्ति चोरी करने वाले चोर मूर्ति को काटने में गैस कटर या अन्य कटर मशीन का प्रयोग किया है। क्योंकि मूर्ति को अन्य प्रयास से कबाड़ा नहीं जा सकता था। मंदिर के अंदर स्थापित सभी मूर्ति बेशकीमती काले पत्थर की है। चोर द्वारा मंदिर से मूर्ति चोरी करने का कई बार असफल प्रयास किया जा चुका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की वारदात को लेकर मंदिर का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीण एवं मंदिर के पुजारी, कमेटी अध्यक्ष, सचिव, सदस्य , सेवायत से पूछताछ की। संडेश्वर गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से खोजी कुत्ते की मदद से मूर्ति चोर को पकड़ने की मांग की है। मूर्ति चोरी की घटना को प्रखंड के लोगों ने निदा करते हुए प्रशासन से अविलंब चोर को पकड़ने की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की मूर्ति चोरी की हर एक पहलू पर पुलिस छानबीन करते हुए चोर तक पहुंचने का प्रयास करेगी। मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी