गया में प्रमोद चंद्रवंशी ने PM नरेन्‍द्र मोदी की गिनाई उपलब्धियां, कहा- उन्‍होंने खत्म किया कश्मीर मुद्दा

विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जम्मू कश्मीर नागरिक संशोधन बिल लाने में विपक्षी पार्टी की सरकार संकोच करती थी। मजबूत इरादे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 35ए हटाकर संपूर्ण भारतवासियों के सपने को साकार किया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:16 PM (IST)
गया में प्रमोद चंद्रवंशी ने PM नरेन्‍द्र मोदी की गिनाई उपलब्धियां, कहा- उन्‍होंने खत्म किया कश्मीर मुद्दा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत प्रचारक राणा प्रताप को विष्णु चरण चिह्न भेंट करते जिलाध्यक्ष। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार को किया गया। सबसे पहले नेताओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात सत्र की शुरुआत हुई। प्रथम सत्र में विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जम्मू कश्मीर, नागरिक संशोधन बिल लाने में विपक्षी पार्टी की सरकार संकोच करती थी। भाजपा के मजबूत इरादे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370, 35ए हटाकर संपूर्ण भारतवासियों के सपने को साकार किया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री के द्वारा अयोध्या में राममंदिर का निर्माण के लिए शिलान्यास किए थे। जल्द ही मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा।

देश में मूलभूत समस्या का निराकरण करने में पीएम का योगदान: राकेश

दूसरे सत्र में भारत के राष्ट्रवाद के प्रमुख चिंतक राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन को लेकर बात कही। उन्होंने कहा कि देश में मूलभूत समस्या था, उसे निराकरण करने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान रहा है। भारत आज विकसित के साथ-साथ विश्व गुरु के मार्ग पर आगे बढ़ा है। 2014 के बाद भारत परिवर्तन की राह के कारण विकसित देशों के श्रेणी में आ चुके है।

पीएम ने देश की संस्कृति से दूसरे राष्ट्र को कराया अवगत: राणा

तीसरे सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत प्रचारक राणा प्रताप प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जहां जाते हैं, वहां अपनी संस्कृति के तहत पहचान बनाते हैं। नेपाल जाते हैं तो वहां के शिव भक्तों के रूप में पशुपतिनाथ के दर्शन करते हैं, बांग्लादेश जाते हैं वहां के देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।

पार्टी के कार्यकर्ताओं देव तुल्य: सुशील

चौथा सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं देव तुल्य है, जो देश के लिए हर समय हर परिस्थिति में कार्य करते हैं। कोरोना जैसे महामारी में  कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा भाव से लगे रहे। प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सत्र का समापन राष्ट्रगान से हुआ। अंत में जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा एवं जिला प्रभारी टीएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर रामजी मांझी, डा. श्यामदेव पासवान,राजीव नंदन दांगी,राजेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार तन्नी, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार विनोद सिंह, संतोष ठाकुर, ललिता सिंह,मुकेश कुमार, चुन्नू सिंह, वंदना कुमारी, कृति सागर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी