फार्मासिस्ट की अनिवार्यता हटाने को होगा संघर्ष

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी गया आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:14 AM (IST)
फार्मासिस्ट की अनिवार्यता हटाने को होगा संघर्ष
फार्मासिस्ट की अनिवार्यता हटाने को होगा संघर्ष

गया। लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को हटाकर आरएसएस का संविधान लाना चाहती है। संविधान को बचाने और देश से फार्मासिस्ट जैसे कानून को हटाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। वे रविवार को आजाद पार्क में पार्टी के जिला कार्यकत्र्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दवा विक्रेताओं के साथ दोरंगी नीति अपना रही है। विक्रेताओं पर जबरन फार्मासिस्ट का कानून थोपना चाहती है। इससे दवा विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को महागठबंधन में भागीदारी जरूर मिलेगी। एक सवाल के जबाब में कहा कि अगर रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन का दामन थामते हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि कुमार उर्फ गुड्डू ने की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीनू यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष अजित चंद्रवंशी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमेश मांझी, राष्ट्रीय महासचिव अकमल, साजिद अहमद बागी, पवन चंद्रवंशी, जिला महासचिव अशोक यादव, सत्येंद्र सिन्हा, मुरारी यादव, बढ़ई समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी