नवादा में पीओएस मशीन का सर्वर खराब, हर दिन अनाज के बिना लौटना पड़ रहा लाभुुकों को

नवादा के सिरदला में पीओएस मशीन का सर्वर डाउन रहने से अनाज वितरण में डीलरों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि एक दिन में दस से 12 लाभुकों को भी अनाज दिया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 10:39 AM (IST)
नवादा में पीओएस मशीन का सर्वर खराब, हर दिन अनाज के बिना लौटना पड़ रहा लाभुुकों को
डीलर के यहां अनाज लेने पहुंचे लाभुक। जागरण

सिरदला (नवादा), संवाद सूत्र। इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में अनाज वितरण दिवस के तहत खाद्यान्‍न का वितरण चल रहा है। प्रखंड क्षेत्र के 82 पीडीएस विक्रेता धान का वितरण कर रहे हैं। लेकिन पॉस मशीन का सर्वर काफी धीमा चल रहा है। इस कारण लाभुकों को काफी परेशानी हो रही है। एक दिन में महज 10 से 12 लोगोंं को ही अनाज मिल पा रहा है। एक डीलर के पास करीब डेढ़ सौ लाभुक होते हैं। किसी किसी डीलर के यहां दूसरे-दूसरे डीलरों के भी लाभुकों को टैग किया गया है। ऐसे में बड़ी संख्‍या में लाभुकों को निराश लौटना पड़ रहा है। जो स्थिति है उसमें तो 12 मई तक भी वितरण का कार्य पूर्ण होगा या नहीं इसमें संशय है।   

जल्‍द समस्‍या दूर होने की संभावना  

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने इस बाबत बताया कि पड़िया पीडीएस विक्रेता सुरेश प्रसाद, नरेश प्रसाद सिरदला, प्रेमन चौधरी सिरदला, डीलर संघ के अध्यक्ष सीवन यादव ढाब, मनोज कुमार बहूं आरा आदि ने जानकारी दी है कि पॉस मशीन का सर्वर काफी धीमा है। इसकी जानकारी हैदराबाद एनआइसी के अधिकारी को दे दी गई है। एमओ ने बताया कि एनआइसी के अनुसार सर्वर की समस्‍या जल्‍द दूर की जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना का बढ़ते संक्रमण को लेकर सभी पीडीएस विक्रेताओं को अई स्कैनर से धान का वितरण करने का निर्देश दिया गया। ताकि डीलर पब्लिक के संपर्क में नहीं आ सके।

नियंत्रण कक्ष से रखी जा रही नजर 

जिलाधिकारी यशपाल मीणा के आदेशानुसार जिले में कोविड संक्रमितों पर नजर बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष कोविड कोषांग का गठन किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी कारी प्रसाद महतो, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा एवं कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रीनिवास, उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा हैं। इस कोषांग का दायित्व किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में संबंधित कोषांग के पदाधिकारी को सूचित करना। कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समुचित इलाज हेतु आवश्यक जानकारी देना है। यह कोषांग 24 घंटे कार्यरत है। जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग, समाहरणालय नवादा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी/मध्याह्न भोजन बीआरपी/ शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी/मध्याह्न भोजन बीआरपी/ शिक्षक निर्धारित समूह 01, समूह 02 एवं समूह 03 के आधार पर जिला नियंत्रण कक्ष में नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा के आदेशानुसार कार्याें का संपादन करेंगे। प्रथम रविवार को समूह 01, द्वितीय रविवार को समूह 02 एवं तृतीय रविवार को समूह 03 कार्य संपादित करेंगे। 

chat bot
आपका साथी