37 एकड़ में अफीम की खेती को किया नष्ट

गया गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के खैरा एवं डांग गांव के जंगलों में वन क्षेत्र पदाधिकारी मोहम्मद अफसार एवं सशस्त्र सीमा बल बीबी पेसरा के इंस्पेक्टर आदित्य कुमार एवं नारकोटिक्स विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 37 एकड़ भूमि पर लगी अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने का कार्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM (IST)
37 एकड़ में अफीम की खेती को किया नष्ट
37 एकड़ में अफीम की खेती को किया नष्ट

गया : गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के खैरा एवं डांग गांव के जंगलों में वन क्षेत्र पदाधिकारी मोहम्मद अफसार एवं सशस्त्र सीमा बल बीबी पेसरा के इंस्पेक्टर आदित्य कुमार एवं नारकोटिक्स विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 37 एकड़ भूमि पर लगी अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने का कार्य किया। आज की इस कार्रवाई में छह ग्रामीणों पर अफीम की खेती करने के आरोप में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि अफीम की खेती कर रहे लोगों के स्वजनों ने एसएसबी और वन विभाग की टीम को देखकर गाली-गलौज करने लगे। बावजूद पुलिस ने खेतों में लगे अफीम क्षेत्रों को घेरांबदी कर जेसीबी और मजदूरों से नष्ट करने की कार्रवाई की। क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर अवैध ढंग से अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। खेती करने वाले लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है। वे कहते हैं कि इस मामले में अंचल पदाधिकारी के द्वारा रैयती भूमि हो रहे उक्त पदार्थ की खेती मामले में अब तक लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। क्षेत्र पदाधिकारी मोहम्मद अफसार ने बताया कि अब तक दो सौ एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।

मादक पदार्थ अफीम की अवैध खेती करने के मामले में 35 लोगों के ऊपर मादक पदार्थ अनिधियम के प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाई की गई है। मोहम्मद अफसार ने बताया कि इन सभी लोगों के द्वारा वन विभाग की अफीम की खेती करने के मामले में चिन्हित किया गया है।

अब तक भुरहा, संख्वा, सोमिया, नारे, खजुराईन, धनगांई, डांग, खैरा, बरवाडीह, संखवां, जयगीर, बुमेर, मनफर में अफीम की अवैध खेती को किया गया नष्ट।

chat bot
आपका साथी