Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र तैयार, भभुआ में बनाए जाएंगे 1840 मतदान केंद्र

Bihar Panchayat Chunav 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के क्रम में पंचायत विभाग ने मतदान केंद्रों को बनाने का काम पूरा कर लिया है। कैमूर जिले के 11 प्रखंड में 1135 भवनों में 1840 मतदान केंद्रों बनाया गया। सभी प्रखंड क्षेत्रों में 47 सहायक मतदान केंद्र बनेंगे ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:28 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:04 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र तैयार, भभुआ में बनाए जाएंगे 1840 मतदान केंद्र
बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के क्रम में पंचायत विभाग ने मतदान केंद्रों को बनाने का काम पूरा कर लिया है। पंचायत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के 11 प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1840 मतदान केंद्रों को 1135 भवनों में बनाया गया है। मतदान केंद्रों के अलावा 45 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिन मतदान केंद्रों पर निर्धारित मतदाताओं की संख्या से अधिक मतदाता होंगे वैसे मतदाता सहायक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में

जिले में सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 1793 है। जबकि पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पंचायत विभाग ने सभी प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 1135 भवनों के अंतर्गत 1840 मतदान केंद्रों को बनाया है। इसके अलावा 11 प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत 47 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शी रुप से संपन्न कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में पंचायत विभाग में 14 कोषांगों का गठन कर दिया है। कोषांगों के संचालन के लिए वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सदस्य आदि की प्रतिनियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जिले में प्रखंडवार बनाए गए मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार

अधौरा- 70

भगवानपुर- 110

भभुआ-307

चैनपुर-213

चांद- 167

रामपुर-115

मोहनियां-237

दुर्गावती- 174

कुंदरा-174

रामगढ़-141

नुआंव- 132

जिले में प्रखंडवार बनाए गए सहायक मतदान केंद्र

अधौरा- 2

भगवानपुर-3

भभुआ-8

चैनपुर-2

चांद-4

रामपुर-3

मोहनियां-6

दुर्गावती-7

कुदरा- 4

रामगढ-1

नुआंव-7

chat bot
आपका साथी