जयंती पर राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को किया याद

जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:42 PM (IST)
जयंती पर राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को किया याद
जयंती पर राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को किया याद

गया। जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। भभुआ नगर के रविदास आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल व संचालन राजदेव राम ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब ने समाज में दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस मौके पर सत्यव्रत पंकज, संतोष खरवार, राजेश तिवारी, निलेश सिंह, निरंजन तिवारी, सूरज तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश पांडेय, अनिल गोंड, अमरनाथ प्रसाद आदि शामिल थे। वहीं कांग्रेसियों ने शहीद भवन में सभा आयोजित कर बाबा साहेब की जयंती मनाई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्ति पर प्रकाश डाला। सभा में शंभू सिंह पटेल, नंद बिहारी सिंह, सुदर्शन राम, राजीव रंजन पांडेय, उमाशंकर पासवान, जर्नादन पासवान, कमलेश आजाद, राजेश पटेल, कृष्ण मोहन पांडेय आदि शामिल थे।

लोजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में लोजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बाबा साहेब के दिए हुए तीन नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। इस मौके पर संचालनकर्ता बरिष्टर पासवान के अलावा छट्ठू पासवान, अनिल कुशवाहा, विनय सिंह, राजेश पासवान, अनुज सिंह, शिवमंदिर पासवान, सलमान आदि उपस्थित थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रो. कमला सिंह ने की। मौके पर बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर बिग्गु शर्मा, त्रिवेणी गुप्ता, संतन पासवान, बबन राम, शिवपूजन सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे। राजद के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अकलूराम के नेतृत्व में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक भरत बिद के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब की स्मृतियों को संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणा व गौरवशाली बताया। कार्यक्रम में अरूण कुमार सिंह, जर्नादन उपाध्याय, सुभाष सिंह, बनारसी सिंह यादव, पुरुषोततम कुमार सिंह, अवनिश कुमार पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी