अभियान में लोजपा से जुड़े लोग

संवाद सूत्र परैया प्रखंड की मंगरावां पंचायत में लोजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अगुआई में सद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:56 PM (IST)
अभियान में लोजपा से जुड़े लोग
अभियान में लोजपा से जुड़े लोग

संवाद सूत्र, परैया

प्रखंड की मंगरावां पंचायत में लोजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अगुआई में सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रखंड के फरहुरिया, गोली, कोयरी बिगहा, कष्ठुआ, पचमो, हीरानगर आदि में सैकड़ों ग्रामीणों को लोजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सासद चिराग पासवान की कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वहीं विधानसभा चुनाव में गठबंधन दलों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने पर बल दिया गया। इसमें प्रखंड लोजपा अध्यक्ष हीरालाल पासवान, फुरहुरिया निवासी मुरारी सिंह, मनी सिंह, गोलू कुमार, अजित कुमार व रोहित सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी