नवादा के पकरीबरांवा में बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, छह गिरफ्तार

बदमाशों ने बाइक के पीछे बैठे राजकरण के चौहान सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया थाा। जिसके कारण बाइक रोकना पड़ा था। बाइक रुकते ही मारपीट कर बाइकमोबाइल तथा 10 हजार रुपये लूट लिया गया था। कांड में छह अपराधी शामिल थे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:21 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:25 AM (IST)
नवादा के पकरीबरांवा में बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, छह गिरफ्तार
पुलिस ने किया बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश, सांकेतिक तस्‍वीर।

पकरीबरावां (नवादा), संवाद सूत्र। बाइक लूट गिरोह का राजफाश करते हुए पुलिस छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से बाइक, मोबाइल आदि बरामद किया गया है। शनिवार को पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि 20 जुलाई की रात 10 बजे पकरीबरावां-तानपुरा पथ पर जिल्वरिया गांव के समीप आधा दर्जन अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस बाबत लूट के शिकार हुए पिण्डपड़वा गांव निवासी उपेन्द्र चौहान ने पकरीबरावां थाना को एक लिखित आवेदन दिया था। अज्ञात लोगों को इसमें आरोपित किया गया था। इस मामले में थाना में कांड संख्या 213/21 दर्ज किया गया है। शेखपुरा जिले के अरियरी से लौटने के क्रम में उपेंद्र लूट का शिकार हुए थे। बदमाशों ने बाइक के पीछे बैठे राजकरण के चौहान सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया थाा। जिसके कारण बाइक रोकना पड़ा था। बाइक रुकते ही मारपीट कर बाइक,मोबाइल तथा 10 हजार रुपये लूट लिया गया था।

 घटना को गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां पुलिस ने अपना जाल फैलाकर लूट में शामिल छह में से पांच अपराधियों अरुण चौहान, रंजीत चौहान, सिद्धार्थ चौहान, अजीत चौहान सभी जिल्वरिया गांव निवासी तथा एक बगल के गांव पिण्डपड़वा से राजेन्द्र चौहान उर्फ शिकोश को गिरफ्तार किया। एक अपराधी अब भी फरार है। इसके साथ ही लूट की बाइक को रखने के आरोप में अटारी गांव के राहुल कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। एक लूटी गई मोबाइल तथा दो अन्य मोबाइल जिसमे लूटी गई सीम को जब्त किया गया है।

मौके पर पकरीबरावां सर्किल के पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार,पकरीबरावां प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी