औरंगाबाद के चाल्हो पहाड़ पर शराब की भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, दो को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद की पुलिस शराब का धंधा करने वाले के खिलाफ तेजी से एक्शन लेने में जुटी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने चाल्हो पहाड़ पर छापेमारी कर शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अलग अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 05:02 PM (IST)
औरंगाबाद के चाल्हो पहाड़ पर शराब की भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, दो को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद में शराब की भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त। सांकेतिक तस्वीर।

 मदनपुर (औरंगाबाद), संवादसूत्र : सलैया थाना पुलिस ने चाल्हो पहाड़ पर गुरुवार को शराब की छापेमारी को लेकर अभियान चलाया। जिसके दौरान पहाड़ पर चल रहे कई शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि नक्सलियों की टोह एवं शराब की छापामारी को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ टीम चाल्हो पहाड़ पर पहुंची। जहां शराब की भट्ठी देखा गया। पुलिस की भनक लगते ही शराब के धंधे में लिप्त धंधेबाज पहाड़ का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे।

अंडे की दुकान में बेच रहा था शराब

पुलिस की टीम ने शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 70 किली फूला हुआ जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। वहीं मीरगंज गांव के धनंजय चौधरी (पिता अर्जून चौधरी) को शराब बेचत पकड़ा गया है।वो घर के बगल में अंडा की दुकान पर ही शराब बेचता है। दस लीटर महुआ शराब भी बरामद की गई है। मौके से धनंजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त धनंजय चौधरी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि शराब में लिप्त धंधेबाज पर पुलिस की पैनी नजर है। शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सहित एएसआइ सुदामा सिंह, कमल किशोर यादव व पुलिस बल शामिल रहे।

 शराब के साथ शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने पथरकट्टी गांव की सड़क पर 82.8 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो बाइक भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज मुन्ना कुमार गुप्ता ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा का निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाजों द्वारा शराब की खेप लायी जा रही है। पुलिस को देखते ही तीन धंधेबाज बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे, जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज समेत दो नामजद एवं दो अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी