आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, कई पुलिस कर्मी चोटिल

शेरघाटी शेरघाटी थाना के दखिनखाप में रविवार को संदिग्ध मोटरसाईकिल चोर को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। थाना का जिस सरकारी वाहन को उग्र भीड़ ने निशाना बनाया। उसका शीशा चकनाचूर हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST)
आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, कई पुलिस कर्मी चोटिल
आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, कई पुलिस कर्मी चोटिल

शेरघाटी : शेरघाटी थाना के दखिनखाप में रविवार को संदिग्ध मोटरसाईकिल चोर को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। थाना का जिस सरकारी वाहन को उग्र भीड़ ने निशाना बनाया। उसका शीशा चकनाचूर हो गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने एवं पुलिस पर पथराव करने के आरोप में दक्षिणखाप गांव के चार असमाजिक लोगों को नामजद एवं एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुआ थाना के सगाही गांव के प्रदीप पासवान को दखिनखाप के लोगों ने कथित मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपी मानते हुए जबरन कब्जे में लेकर अपने गांव चले गए। प्रदीप के स्वजनों की सूचना पर पहुंची शेरघाटी पुलिस के साथ भीड़ ने नोकझोंक किया। काफी समझाने के बाद भी वे अपने उग्र स्वभाव में बदलाव नहीं लाए। प्रदीप को मुक्त करने से इंकार कर दिया। पुलिस प्रदीप को छुड़ाना चाही तो उन पर पथराव कर दिया गया। जिससे कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के उग्र तेवर और स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए शेरघाटी से एसटीएफ पुलिस बल कार्रवाई के लिए बुलाया गया। तब कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के कब्जे से प्रदीप को मुक्त करा लिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रदीप के खिलाफ गुरुआ थाना में पूर्व से मुकदमा दर्ज था। इसलिए प्रदीप को फिलहाल गुरुआ पुलिस को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी