कैमूर के जंगल में हो रही 'जहर की खेती'; पुलिस ने जाल बिछाया तो फंस गया 'सौदागार', जानिए क्‍या है मामला

बिहार के पहाड़ी क्षेत्र कैमूर के जंगलों में जहर की खेती की जा रही है। कई बार इसका खुलासा हुआ लेकिन स्‍थानीय लोगों से इसे रोजगार के रूप में अपना लिया है इसलिए रोक पाना संभव नहीं लग रहा। ऐसा क्‍या है इसमें जानें...

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:36 PM (IST)
कैमूर के जंगल में हो रही 'जहर की खेती'; पुलिस ने जाल बिछाया तो फंस गया 'सौदागार', जानिए क्‍या है मामला
गांजा की खेप के साथ दबोचा गया तस्‍कर। जागरण।

संवाद सूत्र, भगवानपुर (कैमूर)। स्थानीय थाना की पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता मिली। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ पंचायत के गांव बजडीहवा के ललन राम के पुत्र संजय राम को उसके घर से 32 किलो गांजा के लक्षा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पान तंबाकू बेचने वाले दुकानों पर धड़ल्ले से गांजा बिक रहा है।

पुलिस ने पहले यह पता लगाया कि तस्कर कौन है। जिसमें बजडीहवा गांव के संजय राम का नाम आया। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया। सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथ मांझी, रघुवीर सिंह व पुलिस बल ने पहुंच कर संजय राम को 25 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तस्कर स्वयं जंगल में दुर्गम जगह पर गांजा की खेती कर गांजा का कारोबार करता था। वह कैमूर जिले के कई जगहों पर गांजा पहुंचाता था। बता दें कि इन दिनों एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन छापेमारी अभियान चल रहा है। इसमें धंधेबाजों व तस्करों की गिरफ्तार हो रही है।

इस दौरान शराब, गांजा आदि की तस्करी का नया-नया तरीका भी पुलिस के सामने आ रहा है। बीते दिनों चैनपुर प्रखंड में अंडा-चाउमीन की दुकान की आड़ में शराब का धंधा कर रहे धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा। इसके एक दिन पूर्व चैनपुर प्रखंड के ही पहाड़ी क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी की गई। इसमें शराब व बंदूक भी बरामद की गई। इसके अलावा रामगढ़ थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सख्ती के बाद भी धंधेबाज अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे और शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी