सोमवार को गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे पीएम

झारखंड के बरही में चुनावी सभा को संबोधित करने जाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे। यहां से सेना की चॉपर से बरही जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 02:22 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 02:22 AM (IST)
सोमवार को गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे पीएम
सोमवार को गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे पीएम

गया । झारखंड के बरही में चुनावी सभा को संबोधित करने जाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे। यहां से सेना की चॉपर से बरही जाएंगे। वहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद रांची होते नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री के आगमन और उनकी सुरक्षा पर गहन चर्चा अधिकारियों ने की। सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री 11 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर आएंगे। उनके प्रस्थान करने के बाद विशेष विमान रांची के लिए उड़ान भरेगी। विदित हो कि कुछ दिन पहले भी झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करने जाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे। यहां उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया था।

chat bot
आपका साथी