कैमूर मेंडीएफओ की पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण

जिला मुख्यालय भभुआ नगर में स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार को डीएफओ संजय सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 04:14 PM (IST)
कैमूर मेंडीएफओ की पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण
कैमूर मेंडीएफओ की पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण

गया। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार को डीएफओ संजय सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डीएफओ संजय सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ तारा सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डीएफओ विकास अहलावत मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएफओ विकास कुमार अहलावत ने कहा कि स्व. संजय सिंह ने प्राकृतिक संपदा की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उनका बलिदान सदैव लोगों को सीख देता रहेगा। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी 2002 में उन्होंने पहाड़ व प्राकृतिक संपदा को बचाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। विद्यालय की प्राचार्या डॉ तारा सिंह ने कहा कि उनका व्यक्तित्व व कृतित्व बहुआयामी था। युवा पीढ़ी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेकर अपने जीवन का विकास कर सकेंगे। शहीद डीएफओ को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में समाजसेवी बिरजू सिंह पटेल के अलावा कृष्ण मोहन सिंह, राम भवन सिंह, केके सिंह, डॉ नीलमा श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश सिंह, रंजन सिंह, सच्चिदानंद चौबे, विकेश कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद महाविद्यालय परिसर में डीएफओ, विद्यालय की प्राचार्य सहित अन्य लोगों ने एक-एक फलदार वृक्ष लगाया।

chat bot
आपका साथी