अतरी प्रखंड मुख्यालय के गांधी पार्क में किया गया पौधारोपण

गया अतरी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में स्थित गांधी पार्क में अतरी प्रमुख अतरी थाना अध्यक्ष व टेटुआ पंचायत के मुखिया द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:41 PM (IST)
अतरी प्रखंड मुख्यालय के गांधी पार्क में किया गया पौधारोपण
अतरी प्रखंड मुख्यालय के गांधी पार्क में किया गया पौधारोपण

गया : अतरी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में स्थित गांधी पार्क में अतरी प्रमुख, अतरी थाना अध्यक्ष व टेटुआ पंचायत के मुखिया द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। अतरी प्रमुख नवल किशोर सिंह ने बताया कि पौधारोपण का शाब्दिक अर्थ है पौधा लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना। मानव के जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वृक्ष ही रही है। मानव को प्रारंभ से ही प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है उसे निरंतर प्राप्त करते रहने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। वृक्ष वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाते हैं। इनकी जड़ें भूमि के कटाव को रोकती है। पेड़ के पत्ते भूमि पर गिरकर सड़ जाते हैं तथा यह मिट्टी में मिलकर खाद बन जाती है और भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। प्राचीन काल से ही मानव वह प्रकृति का घनिष्ठ संबंध रहा है। हमारे जीवन की प्राण वायु वृक्षों पर ही निर्भर है। इसलिए प्रकृति का संतुलन बनाने रखने के लिए पृथ्वी पर अधिक से अधिक पौधा लगाएं और प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना होगा तभी आने वाले समय में शुद्ध ऑक्सीजन मिल पाएगा। उन्होंने दैनिक जागरण के इस अभियान को सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से और लोगों को भी पौधारोपण कार्यक्रम करने की इच्छा जागेगी।

थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि सबके लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण है। साथ ही वृक्ष हमारी धरोहर है उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। पेड़ तापमान को सामान्य बनाने में सहायक एवं भूमि को बंजर होने से रोकता है। जल परिवर्तन को रोकने के लिए पौधारोपण अतिआवश्यक है। हम सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा की पेड़ कभी अपना फल खुद नहीं खाता और न ही नदियां पानी पीती है। उसके पास जो कुछ भी है वह सिर्फ हमारे लिए हैं। इसलिए हर हाल में हमें इसकी रक्षा कर जलवायु परिवर्तन को रोकना चाहिए। टेटुआ पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने बताया की दैनिक जागरण के इस अभियान से मैं बहुत खुश हूं। इस अभियान से लोगों को पौधारोपण के लिए इच्छा जागेगी। प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य बनता है कि इस धरती की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाएं तथा नदियों में जल संचय करें। पौधे ही हमारे असली देवता हैं जो पत्थरों की चोट खाकर भी हमें फल और ऑक्सीजन तथा छांव देते हैं। जागरण अभियान के तहत पीपल और फलदार पौधा लगाया गया।

chat bot
आपका साथी