जिलों में अधिक से अधिक लगवाएं पौधे : आयुक्त

गया मगध प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने प्रमंडल क्षेत्र के सभी जिलों के उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में अधिक से अधिक पौधारोपण कराएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके साथ ही नए जल संरचनाओं का निर्माण कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:52 PM (IST)
जिलों में अधिक से अधिक लगवाएं पौधे : आयुक्त
जिलों में अधिक से अधिक लगवाएं पौधे : आयुक्त

गया : मगध प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने प्रमंडल क्षेत्र के सभी जिलों के उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में अधिक से अधिक पौधारोपण कराएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके साथ ही नए जल संरचनाओं का निर्माण कराएं। ताकि प्रमंडल के जिलों के जल स्तर में सुधार हो। पेयजल की कमी न हो। सरकार ने इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्रकृति के हरित आवरण के संरक्षण को लेकर जल जीवन हरियाली अभियान चला रखा है। सड़कों के किनारे लगने वाले पौधारोपण को लेकर आयुक्त ने कहा कि चौड़ी सड़कों पर ही किनारे में पौधे लगाए जाएं। ताकि पथों का निर्माण प्रभावित न हो। आयुक्त बुधवार को जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय बैठक में अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

-----------

गया में 33.50 लाख पौधा लगाने का है लक्ष्य: सुमन कुमार

-गया के उपविकास आयुक्त सुमन कुमार ने बताया कि मनरेगा से 11 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। वन विभाग की 16 नर्सरी से पौधे प्राप्त होंगे। इसके अलावा वन विभाग द्वारा 10 लाख पौधे लगाना का लक्ष्य है। शिक्षा विभाग तथा अन्य तकनीकी विभागों द्वारा 7 लाख पौधे लगने हैं। जीविका द्वारा 5 लाख 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार फलदार पौधे लगाए जाएंगे। जिले में आहर, पईन, पोखर का निर्माण एवं जीर्णोद्धार के अंतर्गत 4,400 पर काम प्रारंभ है। रेन वाटर हार्वेस्टिग के अंतर्गत 128 में 109 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अधीक्षण अभियंता, लघु सिचाई द्वारा बताया गया कि 5 एकड़ से ऊपर की 102 जल संचय योजना में से 18 योजना पर काम चल रहा है। बताया गया कि 219 कुओं में से 19 कुओं का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 396 में से 238 पईन का जीर्णोद्धार कर लिया गया है।

---------------

नवादा में 4 लाख व औरंगाबाद में 4.9 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य

नवादा के उपविकास आयुक्त ने बताया कि जिले में मनरेगा द्वारा 4 लाख पौधारोपण किया जाएगा। इनमें करीब 95 फीसद पौधे सुरक्षित रहें ऐसा उपाय किया जा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से पौधारोपण कराया जा रहा है। उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद ने बताया कि 4.9 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। बताया गया कि औरंगाबाद जिला में 72,000 फलदार पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि 5 हजार जल संचय योजना का कार्य प्रगति पर है। 1,101 अतिक्रमण में से 1,072 अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया है। शेष हटाये जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि 111 योजना में 95 पूर्ण की बात बताई गई।

जहानाबाद के प्रभारी उप विकास आयुक्त ने बताया कि •िाले में 2.23 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है। निजी स्थलों पर 1.18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जल संरचना के किनारे 41,800 पौधे तथा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़कों के किनारे 36,200 पौधे लगाए जाएंगे। बताया गया की जल संरचनाओं से 304 अतिक्रमण हटाये गए हैं तथा 25 जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार (5 एकड़ जे अधिक) किया गया है तथा 178 में 33 जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार (5 एकड़ से कम) किया गया है।

--------------

पैकेजिग

फल्गु नदी पर रबर डैम की योजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

जासं, गया।

आयुक्त ने गंगा उद्वह योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग को निदेश दिया कि वे माननीय मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का कार्य करें। साथ ही फल्गु नदी पर बन रहे रबर डैम का निर्माण तेजी से करावें ताकि गया •िाला का पर्यटन क्षेत्र का और अधिक विकास हो तथा पिडदानियों को और अधिक सुविधा प्राप्त हो सके। बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव, उप विकास आयुक्त, गया, जहानाबाद, नवादा एवं औरंगाबाद, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, संयुक्त निदेशक, कृषि, अधीक्षण अभियंता, सिचाई प्रमंडल/लघु सिचाई प्रमंडल, उप निदेशक, जन सम्पर्क सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी