पिडदानियों की सुविधा व सुरक्षा पर जोर, 126 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल तैनात

गया। पितृपक्ष में गया आए श्रद्धालुओं पिडदानियों के लिए मूलभूत सुविधा व विधि व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:24 PM (IST)
पिडदानियों की सुविधा व सुरक्षा पर जोर, 126 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल तैनात
पिडदानियों की सुविधा व सुरक्षा पर जोर, 126 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल तैनात

गया। पितृपक्ष में गया आए श्रद्धालुओं, पिडदानियों के लिए मूलभूत सुविधा व विधि व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। शहर में शांति व्यवस्था को लेकर 126 स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए गश्ती दल के रूप में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 24 घंटे काम करने वाला जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां का दूरभाष संख्या-0631-2222253 तथा पीआइआर का दूरभाष संख्या-2220207 है। पितृपक्ष को लेकर डीएम व एसएसपी ने सोमवार को ज्वाइंट ब्रीफिग के जरिए अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए। सुविधाओं में पेयजल, शौचालय, सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर है।

देवघाट पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। देवघाट जाने वाली सीढ़ी व सकरी गली में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है की महत्वपूर्ण वेदी, देवघाट, मंदिरों सहित सड़कों, नालियों की सफाई की विशेष व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। सूर्यकुंड तालाब में गहराई अधिक होने के कारण सावधानी बरतना आवश्यक है। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि पितृपक्ष को लेकर छह स्थानों पर मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। सुबह में पिडदानियों की भीड़ अधिक होती है। लिहाजा, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल अपने स्थान पर बने रहेंगे। भीड़ को नियंत्रित करेंगे। फ्रेंडली पुलिसिग के रूप में करें अपनी ड्यूटी : एसएसपी

ब्रीफिग में एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस वर्ष मंदिर खुल जाने के कारण गया •िाले में पितृतर्पण के लिए श्रद्धालुओं, पिडदानियों का गया आना प्रारंभ हो गया है। भीड़ बढ़ने से असामाजिक तत्वों की भी सक्रियता से इंकार नहीं किया जा सकता है। विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। एसएसपी ने जोर देकर कहा कि पितृपक्ष में फ्रेंडली पुलिसिग के रूप में अपनी ड्यूटी करें। ड्यूटी के साथ साथ श्रद्धालुओं की समस्याओं को भी यथासंभव दूर करने का प्रयास करे। डीएम व एसएसपी ने संयुक्त ब्रीफिग के जरिए अधिकारियों को दिए कई निर्देश

यात्रियों की सहूलियत के लिए बनाया गया जिला नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप भी लगा कंट्रोल रूम का नंबर :-

दूरभाष संख्या-0631-2222253

पीआइआर की दूरभाष संख्या -2220207

chat bot
आपका साथी