नवादा में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ पुलिस कौ सौंपा

कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपित देवनपुरा गांव के सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डीएस सावलाराम कादिरगंज ओपी पहुंचीं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:17 PM (IST)
नवादा में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ पुलिस कौ सौंपा
छात्रा से दुष्‍कर्म का आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर।

संवाद सहयोगी, नवादा। जिले के कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपित देवनपुरा गांव के सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डीएस सावलाराम कादिरगंज ओपी पहुंचीं। उन्होंने वहां घटनास्थल का जायजा लिया। पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में नदी किनारे आरोपित ने छात्रा को घेर लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण जुट गए। यह देखते आरोपित वहां से भागने लगा। उसे तब लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और कादिरगंज ओपी की पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़ता के बयान पर पाक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अनुसंधान का जिम्मा महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है। छात्रा कादिरगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव की है।

बता दें कि पिछले महीने भी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें गांव की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव की बेटियां पढ़ने के लिए कादिरगंज बाजार जाती हैं तो रास्ते में उनके साथ छेडख़ानी की जाती है। पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन नतीजा सिफर निकला। गौरतलब है कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में दुष्‍कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। आरोपितों को पकड़ा भी गया है। ज्‍यादातर आरोपित पीडि़ता के करीबी रिश्‍तेदार या पहचान वाले हैं। हाल के दिनों में दुष्‍कर्म के मामलों में कोर्ट का फैसला भी तेजी से आया है। कोर्ट ने आरोपियों को फांसी तक की सजा सुनाई है। पटना में एक स्‍कूल संचालक को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी।

chat bot
आपका साथी