शाहाबाद के पर्यटन विकास को लेकर एकजुट दिखे जनप्रतिनिधि, नेताओं ने जताई विकास की प्रतिबद्धता

भोजपुर रोहतास कैमूर तथा बक्सर जिले के प्राकृतिक सौंर्दय से परिपूर्ण मनोरम स्थलों ऐतिहासिक धार्मिक सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को केंद्र में रखकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय सभी दलों के नेताओं ने लिया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:11 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:11 AM (IST)
शाहाबाद के पर्यटन विकास को लेकर एकजुट दिखे जनप्रतिनिधि, नेताओं ने जताई विकास की प्रतिबद्धता
रोहतास में तूता भवानी धाम पर्यटन स्‍थल की तस्‍वीर। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। शाहाबाद क्षेत्र में पर्यटन विकास को ले जिले के जनप्रतिनिधि एक मंच पर आ गए हैं। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार की पहल पर यह बैठक पटना में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई।

इसमें भोजपुर, रोहतास, कैमूर तथा बक्सर जिले के प्राकृतिक सौंर्दय से परिपूर्ण मनोरम स्थलों, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को केंद्र में रखकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय सभी दलों के नेताओं ने लिया।

संयोजनक ने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शाहाबाद की धरती  गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए है। यहां विन्ध्यगिरी पर्वत श्रृंखला के कैमूर पहाड़ी पर मनोरम प्रकृति ²श्य के साथ रोहतासगढ़, शेरगढ़ किला,  शक्तिपीठ ताराचंडी धाम, मुंडेश्वरी धाम, भलुनीधाम, आरण्य देवी, ब्रह्मेश्वर स्थान, वीर कुंवर सिंह की जन्मभूमि जगदीशपुर, शेरशाह का मकबरा, शेरगढ़ का किला, मांझर कुंड, महादेव खोह, इन्द्रपुरी जलाशय, दुर्गावती जलाशय, दरिया साहब का जन्मभूमि धरकंधा आदि महत्वपूर्ण धरोहरों को जोड़कर शाहाबाद के एक टूरिज्म सर्किट बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाए।

सभापति अवधेश नारायण ङ्क्षसह के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधान परिषद् में जदयू के सदस्य संजीव श्याम ङ्क्षसह, भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता ङ्क्षसह, कांग्रेस के विधायक मुरारी कुमार गौतम, राजद विधायक विजय कुमार मंडल, रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता ने अपनी बात रखी व विकास के मुद्दे पर सभी प्रतिबद्ध दिखे।

chat bot
आपका साथी