जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे लोग

गया बांकेबाजार प्रखंड कार्यालय के पीछे बसा नया कॉलोनी के लोगों को अपने घर से निकलना दुश्वार हो गया है। घरों के इर्दगिर्द गंदे पानी का जमाव बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 08:42 AM (IST)
जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे लोग
जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे लोग

गया : बांकेबाजार प्रखंड कार्यालय के पीछे बसा नया कॉलोनी के लोगों को अपने घर से निकलना दुश्वार हो गया है। घरों के इर्दगिर्द गंदे पानी का जमाव बना हुआ है। इस कॉलोनी में बसे लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। इस क्षेत्र के लोग जल निकासी के लिए अंचल और प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया हैं, लेकिन कोई अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हुए। एक ओर प्रखंड कार्यालय द्वारा जल-नल योजना को ग्रामीण स्तर पर सफल बनाने में लगा है। वहीं अपने पीछे कई माह से जलमग्न स्थल से जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं किया है। ग्रामीण सीताराम प्रजापत, दिनेश कुमार आदि लोग कहते है कि हमलोग जल जमाव से प्रभावित है। समस्या का निदान के लिए अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। प्रभावित लोग जन प्रतिनिधियों से भी खफा है।

chat bot
आपका साथी