गया में नौका विहार का आनंद लेंगे शहर के लोग, रुक्मिणी सरोवर में की जा रही है ये तैयारी

गया में क्रिसमस और न्यू ईयर पर जश्न मनाने लिए शहर के लोगों और पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर निगम की तरफ से अक्षयवट स्थित रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार की शुरुआत की जा रही है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:19 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:19 AM (IST)
गया में नौका विहार का आनंद लेंगे शहर के लोग, रुक्मिणी सरोवर में की जा रही है ये तैयारी
रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार उदघाटन मौके पर नौका विहार करते मेयर, डिप्टी मेयर व अन्य। जागरण

गया, जागरण संवाददाता नगर निगम क्रिसमस व नूतन वर्ष पर जश्न मनाने के लिए शहरवासियों व पर्यटकों को एक और खास सौगात देगा। निगम अक्षयवट स्थित रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार की शुरुआत करने जा रहा है, इसका उद्घाटन पांच दिसंबर को किया जाएगा। बुधवार को मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने उसका जायजा लिया। मेयर व डिप्टी मेयर ने शुभारंभ से पहले बोट में सवार होकर सैर की। मेयर ने बताया कि रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार की सैर से अब शहरवासी आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क और कैफेटेरिया भी बनाया जा रहा है।

वहीं, डिप्टी मेयर ने कहा कि रुक्मिणी सरोवर के अलावा सिंगरा स्थान सरोवर में भी नौका विहार की शुरुआत की जाएगी। निगम प्रतिनिधि व आलाधिकारी अपने कार्यों के प्रति गंभीर और सजग हैं। यही कारण है कि स्वच्छ व सुंदर वातावरण के लिए गया शहर की सूरत बदली नजर आएगी। 

सुबह से शाम तक लोग कर सकेंगे नौका विहार 

रुक्मिणी सरोवर में पांच दिसंबर के बाद शहर के लोगों के साथ-साथ पर्यटक सुबह से शाम तक नौका विहार करेंगे। मेयर ने कहा कि सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोग नौका विहार के आनंद लोग उठाएं। इसके उद्घाटन को लेकर तैयारी चल रही है। 

पानी में सैर करने के लिए उतारी गई पांच नौकाएं 

सरोवर में नौका विहार करने को लेकर पांच नौका पानी में उतारा गया है। एक नौका पर चार लोग बैठ सकते है। उद्घाटन से तीन दिनों तक शहर के लोग निशुल्क नौका विहार करेंगे। उसके बाद प्रत्येक व्यक्ति दस रुपये लिया जाएगा। दस रुपये में एक घंटे नौका में बैठकर सैर-सपाटा कर सकेंगे। 

chat bot
आपका साथी