पूरी तैयारी के साथ पैक्‍स अध्‍यक्ष का शव रख गया में जाम कर रहे थे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण। शव को ट्राली पर लेकर गया-डोभी मार्ग घंटों किया जाम। हाथों में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन सत्येंद्र हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग। एसएसपी ने कहा पथराव में जवान घायल व जाम हटाने को करना पड़ा बल का प्रयोग।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 09:57 AM (IST)
पूरी तैयारी के साथ पैक्‍स अध्‍यक्ष का शव रख गया में जाम कर रहे थे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सड़क जाम कर रही भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। सांकेतिक तस्‍वीर

गया, जागरण संवाददाता। पांच सितंबर को गोली लगने से घायल नैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव की गुरुवार को पटना में इलाज के क्रम में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के बेलाही गांव पहुंचा। लोग आक्रोशित हो गए। शव को लेकर गया-डोभी सड़क मार्ग पर हरिओ गांव के पास जाम कर दिया। सड़क के कारण उक्त मार्ग पर यातायात पूरी ठप हो गई। टायर जलाया। पथराव किया। इसमें कई निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन लोग समझने के लिए तैयार नहीं थे।

आक्रोशित ग्रामीण लगातार हंगामा कर रहे थे।सड़क पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया। कई बार पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। बात बढ़ी और सड़क जाम कर रहे लोगों ने पथराव शुरु कर दिया। पथराव में जवानों को चोट लगी है। तब पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव की पटना में इलाज के क्रम में मौत हो गई। पुलिस अपना काम कर रही है, फिर भी राजनीतिक स्वार्थ में लोगों ने गया-डोभी मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। तब जाकर सड़क जाम समाप्त हो गया। सड़क जाम कर रहे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। 

पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे जाम करने वाले लोग 

सड़क जाम और हंगामा कर रहे लोग पूरी तैयारी के साथ आए थे। बेलाही और आसपास के गांव के लोग पहले सरकारी अस्पताल के ट्राली को लेकर सड़क जाम कर रहे थे। सड़क जाम को हटाने पहुंचे कई थाना की पुलिस डीएसपी विधि व्यवस्था संजीत कुमार प्रभात, प्रशिक्षु डीएसपी सह मेडिकल कॉलेज थानाध्यक्ष महताब आलम, चंदौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह सहित कई थाना, व्रज वाहन और भारी संख्या में जवान पहुंचे। सड़क जाम कर रहे लोग हरिओ गांव के पास बबाल काटा। घेराबंदी कर जवान हंगामा करने वाले लोगों पर प्रहार किया। तब जाकर मामला शांत हुुआ। बता दें कि मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट और ओटीए के बीच पर तीन संख्या में बदमाशों ने पांच सितंबर को सुबह टहलने गए नैली पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को छह गोली दाग दी थी, जबकि उनके मित्र बीरेंद्र यादव को एक गोली लगी थी। पांच दिनों के बाद उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी