नाव से बिहार-झारखंड के बीच कोरोनावायरस भी कर रहा आवागमन, यकीन न हो तो यहां आकर देखिए

लॉकडाउन के बाद रोहतास जिले के लोग सोन नदी के रास्‍ते नाव से आवागमन कर रहे हैं। इस दौरान न तो शारीरिक दूरी का ख्‍याल रहता है और न ही मास्‍क का। इस कारण कोरोना का संक्रमण तेज होने की आशंका है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:39 PM (IST)
नाव से बिहार-झारखंड के बीच कोरोनावायरस भी कर रहा आवागमन, यकीन न हो तो यहां आकर देखिए
सोन नदी के रास्‍ते इंसान से लेकर वाहन तक ढोये जा रहे। जागरण

डेहरी ऑनसोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण यातायात व्यवस्था बंद रहने के चलते सोन नदी पारकर झारखंड राज्य के पलामू एवं गढ़वा जिले में आना-जाना जारी हैं। इससे कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Infection) और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है। नौहट्टा व रोहतास प्रखंड के लोग सोन नदी के उस पार पलामू व गढ़वा अक्सर आ-जा रहे हैं। बाइक आदि भी नाव से ही पार कराते हैं। झारखंड से भी काफी लोग आ जा रहे हैं। इससे कोरोनावायरस को फैलने का मुफीद माध्‍यम मिल रहा है। नावों के परिचालन पर प्रशासन रोक नहीं लगाए जाने से यह परेशानी बढ़ गई है। झारखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों का कोई आंकड़ा अनुमंडल प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है।

सोन नदी पार कर उस पार जाते और वहां से आते हैं लोग

डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के कैमूर के पार्श्व नौहट्टा एवं रोहतास प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग लॉकडाउन के कारण यातायात व्यवस्था बंद रहने के चलते सोन नदी पारकर झारखंड राज्य के पलामू एवं गढ़वा जिले में आना-जाना जारी रखे हुए हैं। सोन नदी के उसपार झारखंड के पलामू,गढ़वा, लातेहार जिला के कई गावों में यहां के लोगों की रिश्तेदारी है। जहां सोन नदी पार कर आने जाने में सुविधा होती है। लोग अक्सर अपनी बाइक भी नाव पर पार कर लेते है। लॉकडाउन से पूर्व लोग डेहरी, औरंगाबाद के रास्ते  झारखंड राज्य के गढ़वा पलामू एवं लातेहार जिला में आया जाया करते थे। किंतु लॉकडाउन के कारण यातायात सुविधा नहीं मिलने के चलते सोन नदी के रास्ते नाव  के माध्यम से आ जा रहे हैं ।

झारखंड के अधिकारियों को दी गई है सूचना 

झारखंड व छत्तीसगढ़ से कितने लोग आ रहे हैं इससे प्रशासन अंजान है। नौहटा के बीडीओ अनुराग आदित्य कहते हैं कि सीओ को सूचित किया गया है। सभी नौका संचालक को हिदायत दी गई है ताकि लोग सोन नदी के रास्ते अकारण पार नही करें। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि झारखंड के हुसैनाबाद  व गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस मामले में जानकारी दी गई है तथा वहां सख्ती बरतने का अनुरोध किया गया है। ।ताकि झारखंड राज्य के नौका चालक यात्रियों को पार नही करा सकें

chat bot
आपका साथी