सासाराम-चौसा पथ की दुर्दशा के खिलाफ लोगों ने किया कुछ ऐसा, जानकर हंसने को हो जाएंगे मजबूर

जर्जर सासाराम-चौसा स्टेट हाईवे की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने अनूठे ढंग से विरोध जताया। इस दौरान सड़क के गड्ढों में जमा पानी में प्रतीकात्‍मक तरीके से लोगों ने मछली मारी। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:16 AM (IST)
सासाराम-चौसा पथ की दुर्दशा के खिलाफ लोगों ने किया कुछ ऐसा, जानकर हंसने को हो जाएंगे मजबूर
सड़क के गड्ढे में मछली मारते लोग। जागरण

कोचस (रोहतास), संवाद सूत्र। स्थानीय मुख्य बाजार से गुजर रही सासाराम-चौसा स्टेट हाईवे की मरम्मत की मांग लंबे समय से होती आ रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क की स्थिति ऐसी है कि लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल है। इसके विरोध में नगर पंचायत के निवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों में मछली मार कर अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की। गड्ढे, कीचड़ व आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आजिज लोगों ने बताया कि कई सालों से सड़क की मरम्‍मत नहीं हुई है। इसे अपनी हालत पर छोड़ दिया गया है। यह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लोगों ने न्होंने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द सड़क मरम्मत की मांग की।

नगर पंचायत में मची है लूटखसोट लेकिन सड़क पर ध्‍यान नहीं

विरोध प्रदर्शन में शामिल राजद महासचिव रामप्रवेश सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अखिलेश त्रिपाठी, मुन्ना पासवान, मुरारी ठाकुर आदि ने कहा कि यह सड़क कोचस नगर पंचायत से होकर गुजरने वाली  मुख्य सड़क है। यह पिछले कई सालों से जर्जर पड़ी है। इसमें आए दिन दुर्घटना हो रही है। नगर पंचायत में लूट खसोट के लिए विभिन्न तरह के उपकरण की खरीदारी तो की जाती है, लेकिन गली-नाली की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। सीपीडब्ल्यूडी सड़क व नाली निर्माण में कोई रुचि नहीं ले रहा है, इससे बाजार की हालत जर्जर हो गई है।

आए दिन हादसे का शिकार होते हैं लोग 

कहा कि सड़क के बीचो बीच बन आए गड्ढे में अक्सर वाहन फंस जाते हैं। कई वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त भी हो गए हैं। नेताओं ने कहा कि अभी तो बारिश की शुरुआत में ही सड़क की ऐसी दुर्दशा है, मानसून में तो इसकी हालत और खराब हो जाएगी। स्थानीय प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यदि तत्काल सड़क मरम्मत नहीं कराते हैं, तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा ।

chat bot
आपका साथी