पीपल का पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गया दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आओ रोपें अच्छे पौधे मुहिम निरंतर जारी है। शुक्रवार को शहर से सटे ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर मंदिर के पुजारी व शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से जुड़े ब्राह्मण पुरोहितों ने मिलकर पीपल का पौधा लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:48 PM (IST)
पीपल का पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पीपल का पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गया : दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आओ रोपें अच्छे पौधे मुहिम निरंतर जारी है। शुक्रवार को शहर से सटे ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर मंदिर के पुजारी व शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से जुड़े ब्राह्मण पुरोहितों ने मिलकर पीपल का पौधा लगाया। अखिल भारतीय क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ के सदस्यों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ पहाड़ी पर पहुंचकर पौधा लगाया। इसके साथ ही पौधे को बड़ा होने तक संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। मां मंगलागौरी मंदिर के पुजारी सह संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा उर्फ बुचुन बाबा ने दैनिक जागरण के राष्ट्रीय पौधारोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने पीपल वृक्ष की महत्ता बताते हुए कहा कि यह 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला देववृक्ष है। यह साक्षात वासुदेव हैं। पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में जन भागीदारी की अपील की। शिक्षक प्रमोद पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमे प्रकृति की रक्षा का अहसास कराया है। वृक्ष है तभी शुद्ध वायु है और वायु है तभी मानव की स्वस्थ आयु है।

---------

आओ सब मिल पेड़ लगाएं, एक नई श्रृखंला बनाएं

राधे-गोपी सेवा संस्थान के कथावाचक पंडित संकर्षण संतोष त्रिवेदी ने कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता पर कविता पाठ किया। दैनिक जागरण के प्रति आभार प्रगट करते हुए कविता की पंक्तियां पढ़ी। आओ सब मिल पेड़ लगाएं, एक नई श्रृखंला बनाएं। जो प्रकृति ने दिया अनुपम उपहार उसे अपने हाथों से संवारें..। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी रहे कार्यकारिणी सदस्य सह मीडिया प्रभारी ऋषिकांत भूषण ने कहा कि सभी को पौधा लगाकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। इस कार्यक्रम को अक्षय पाठक, ढुंगेश्वरी मंदिर के पूजारी धर्मेंद्र पांडेय, मनीष पांडेय, राकेश कुमार, राजु पांडेय, मुकेश मिश्रा व अन्य ने सफल बनाया।

chat bot
आपका साथी