PMCH में जिंदगी की जंग लड़ रहा औरंगाबाद का पवन, बचाने गए पिता पर भी किया जानलेवा हमला

रफीगंज थाना क्षेत्र के ठकुरार गांव में 12 मई की रात में हुई मारपीट में पिता पुत्र घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल पवन शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। पटना पीएमसीएच में आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है। पवन ऑक्सीजन के सहारे जिंदा है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 03:24 PM (IST)
PMCH में जिंदगी की जंग लड़ रहा औरंगाबाद का पवन, बचाने गए पिता पर भी किया जानलेवा हमला
पीएमसीएच में इलाज करा रहा औरंगाबाद का पवन। जागरण

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। रफीगंज थाना क्षेत्र के ठकुरार गांव में 12 मई की रात में हुई मारपीट में पिता पुत्र घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल पवन शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। पटना पीएमसीएच में आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है। पवन ऑक्सीजन के सहारे जिंदा है। मारपीट करने वाले लोगों ने पवन के पिता रामराज शर्मा को भी पीटकर घायल कर दिया है। घायल पिता का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया है। घायल रामराज के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

तिलक समारोह से लौट रहा था पवन 

गांव के ही कमलेश शर्मा, रंजीत शर्मा, सेठ शर्मा, पिंटू शर्मा, राहुल शर्मा, राजू शर्मा (पांचों कमलेश के पुत्र), सौरभ कुमार, विमल शर्मा, विमल के पुत्र रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, अरुण शर्मा, अनुज शर्मा, अनिल का पुत्र चंदन कुमार, अरुण का पुत्र अंकि कुमार नामजद अभियुक्त बनाए गए  हैं। रामराज ने पुलिस को बताया कि गांव में एक जगह तिलक समारोह था। उसमें उनका पुत्र पवन भी गया हुआ था। तिलक से घर लौटने के दौरान आरोपितों ने उसपर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर जब हम पहुंचे तो हरबे हथियार से लैस आरोपितों ने उनपर भी हमला कर दिया। मारपीट का कारण पुराना विवाद पुलिस को बताया है।

छेड़खानी के आरोप में दूसरे पक्ष ने कराई प्राथमिकी 

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने बताया कि मामले में रामराज के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब घर पहुंची तो सभी फरार मिले हैं। बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज हुई है। दूसरे पक्ष से रंजन शर्मा की पत्नी ने घायल पवन के खिलाफ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। 

chat bot
आपका साथी