प्रशिक्षण के माध्‍यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाई जा रही पार्टी की नीतियां, पूर्व मंत्री हुए शामिल

औरंगाबाद और नवादा में भाजपा के प्रश्‍ािक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। उन्‍हें जन-जन तक पार्टी के सिद्धांत पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसमें पूर्व मंत्री भी शामिल हुए।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 10:00 AM (IST)
प्रशिक्षण के माध्‍यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाई जा रही पार्टी की नीतियां, पूर्व मंत्री हुए शामिल
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण। प्रतीकात्‍मक फोटो

जासं, औरंगाबाद /नवादा। अपने संगठन की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में भाजपा की ओर से जगह-जगह प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इस क्रम में औरंगाबाद के देव मंडल और नवादा लौनद मंडल भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

पूर्व मंत्री ने भाजपा की नीतियों से कराया अवगत

देव में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह, जिले के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह, रामकेवल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबिता देवी व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व मंत्री रामधार सिंह ने बड़ी सरल भाषा मे कार्यकर्तायों को भाजपा के पंचनिष्ठा की जानकारी दी तथा भाजपा के निशान कमल पुष्प के पांचों पंखुड़ियों से भी परिचय कराया। साथ ही संघ से लेकर जनसंघ तथा फिर भाजपा तक का सफर से लोगों को अवगत कराया। दूसरे दिन भाजपा के वरीय नेता सौरभ कुमार सिंह एवं गौरव अकेला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के की नीति एवं अनुशासन से अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष शशिकांत उर्फ मुकेश सिंह, अरविंद गुप्ता, विनय सिंह, महामंत्री विनय पाठक, राघवेंद्र शर्मा, मंत्री राजाराम प्रसाद, गंगा शर्मा, आमोद सिंह, भीम सिंह, अशोक मेहता, ललन सिंह, विनोद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

नवादा में दो सत्रों में हुआ आयोजन

उधर नवादा के लौनद मण्डल स्थित सामुदायिक विकास भवन कुशवाहा टोला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को  प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अवधेश कुमार कुशवाहा ने की। शनिवार को प्रथम सत्र में प्रशिक्षक जिला भाजपा प्रभारी अनिल स्वामी व बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ विजय सिंह प्रोफेसर, अरविंद कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नवादा, पूर्व भाजपा विधायक कन्हैया कुमार रजवार, भाजपा वरिष्ठ नेता नवादा पंकज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।  दूसरे सत्र में हमारी कार्य पद्धति एवम् संगठन संरचना में अहम भूमिका, तीसरे सत्र में सैद्धांतिक अधिष्ठान, चौथे सत्र में  विचार परिवार, पांचवे सत्र में व्यक्ति विकास एवम् शिशल मीडिया से प्रभावी उपयोग, एवम् छठे व सातवां सत्र में पंचायती राज चुनाव व एफ पी ओ कि कार्य संरचना, वर्ष 014  के बाद भारत  की राजनीति  बदलाव, भाजपा  एवम् हमारा दायित्व के बारे के विस्तार पूर्वक चर्चा कर उपस्थित 180 एक सौ अस्सी भाजपा कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया गया।

मौके पर सुरेन्द्र सिपाही, कपिल मोदी, सुनील प्रसाद, शिवदनी प्रसाद, बिनोद प्रसाद, रामरूप प्रसाद सिंह, साहेब सिंह, ब्रह्मदेव शर्मा, गणेश राजवंशी, रंजीत राजवंशी, राजेश प्रसाद, श्री प्रसाद, राजेश शर्मा, सुरेश प्रसाद, मनोज पासवान, सोना देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, कालो देवी, रजनी कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनैना देवी, चंचला देवी, पूर्व भाजपा प्रयाशी चंद्रिका राजवंशी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी