विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने कहा, पंचायत प्रतिनिधि को कार्य करने के लिए मिले स्वतंत्र अधिकार

उन्‍होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनाव नहीं होने तक फिर अधिकार देकर मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आगामी चुनाव के बाद पंचायतों को विशेष अधिकार प्राप्त होंगे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 02:04 PM (IST)
विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने कहा, पंचायत प्रतिनिधि को कार्य करने के लिए मिले स्वतंत्र अधिकार
आगामी पंचायत चुनाव के बाद विशेष अधिकार मिलने का दावा, सांकेतिक तस्‍वीर।

नोखा (रोहतास) , संवाद सूत्र। 'महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को तभी साकार किया जा सकता है, जब पंचायत प्रतिनिधि को कार्य करने के लिए स्वतंत्र अधिकार मिले। इससे भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले गांवों की सूरत बदल जाएगी।' स्थानीय संगम पैलेस में शुक्रवार को आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में बोलते हुए विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने यह बातें कही। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Panchayati Raj Minister Samrat Chaudhary) ने उनकी पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों (Panchayat Representatives) को चुनाव नहीं होने तक फिर अधिकार देकर मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आगामी चुनाव (Bihar Panchayat Elections 2021) के बाद पंचायतों को विशेष अधिकार प्राप्त होंगे।

मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि सभी प्रखंडों में करोड़ों की राशि विकास के लिए आकर पड़ी हुई है, लेकिन नौकरशाह जनप्रतिनिधियों को परेशान कर विकास की राशि खर्च नहीं कर रहे हैं। वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि संतोष कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के लिए जो लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने का काम किया है, वह स्वागत योग्य है। सिसिरता पंचायत के मुखिया सह संघ के सचिव चितरंजन तिवारी ने पंचायत स्तर पर भ्रष्ट नौकरशाहों पर नकेल कसने की मांग की।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी पंचायत प्रतिनिधियों को विधान पार्षद ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। इस अवसर पर हथिनी पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी ने 25 किलो के माला से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति पम्मी वर्मा, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला पार्षद रविशंकर ङ्क्षसह, पूर्व नप अध्यक्ष बृजबिहारी प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र ङ्क्षसह, उपमुख्य पार्षद राजेंद्र यादव, मुखिया असरफ अली, डा. नूरुल होदा, दयानंद ङ्क्षसह, अविनाश ङ्क्षसह, महादेव साह, विजय सेठ, धनजी ङ्क्षसह, वार्ड पार्षद अवधेश चौधरी समेत अनय मौजूद थे। अध्यक्षता अशोक भारती व मंच संचालन चितरंजन तिवारी ने की।

chat bot
आपका साथी