पंचायत चुनाव के नतीजे आज आएंगे

गया। जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। 20 अक्टूबर को गुरुआ व कोंच प्रखंड के सभी 34 पंचायतों में मतदान कराया गया था। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM (IST)
पंचायत चुनाव के नतीजे आज आएंगे
पंचायत चुनाव के नतीजे आज आएंगे

गया। जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। 20 अक्टूबर को गुरुआ व कोंच प्रखंड के सभी 34 पंचायतों में मतदान कराया गया था। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी की गई है। जगजीवन कालेज में कोंच प्रखंड के पंचायतों के वोट गिने जाएंगे। तो वहीं गया कालेज के मानविकी भवन में गुरुआ प्रखंड के सभी पंचायतों के वोट गिने जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होनी है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने दोनों प्रखंडों के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी से कहा है कि नियत समय से मतगणना शुरू की जाए। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना को लेकर दोनों ही मतगणना केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई है। सुबह साढ़े 6 बजे से मतगणना अभिकर्ता अपनी-अपनी पंचायतों की मतगणना के अनुसार केंद्र में प्रवेश करेंगे। प्रत्येक राउंड में काउंटिग एजेंट को दें गणना से जुड़ी जरूरी जानकारी

गया। जिलाधिकारी ने मतगणना को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले आइटी प्रबंधक, गया द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर मतों की गिनती कर कैसे अपलोड करें, इस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी सभी कर्मियों व अफसरों को दी गई। मतों की गिनती अच्छे से करने पर जोर दिया। मतों का परिणाम आनलाइन व आफलाइन दोनों रिपोर्ट से सघन मिलान प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी के हस्ताक्षर के उपरांत ही मतों की घोषणा करेंगे। पंचायतवार मतगणना प्रारंभ होने के पूर्व हरेक राउंड में काउंटिग एजेंट को बेसिक जानकारी देने को कहा। ताकि गणना के बाद किसी प्रकार की समस्या ना हो। गणना कक्ष में पांच वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो गणना कार्य में लगे कर्मियों एवं काउंटिग एजेंट की वीडियोग्राफी करेंगे। कोंच एवं गुरुआ प्रखंड के मतगणना 15 टेबल पर की जाएगी। इसके लिए छह-छह हाल बनाए गए हैं। कोंच प्रखंड में 18 पंचायत व गुरुआ प्रखंड में 16 पंचायत हैं।

chat bot
आपका साथी