पति का दोस्‍त बनकर महिला का किया यौन शोषण, शादी के नाम पर अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी

पति का दोस्‍त बनकर भरोसा का कत्‍ल किया। पीडि़ता ने महिला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी। बताया जनवरी के पहले सप्ताह में वह उसके पति से मिलने उसके घर आया। मौका पाकर दुराचार किया। इधर पति ने उसकी शादी आरोपित से कराने को तलाक दे दिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:45 AM (IST)
पति का दोस्‍त बनकर महिला का किया यौन शोषण, शादी के नाम पर अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी
पति और दोस्‍त दोनों ने दिया धोखा, सांकेतिक तस्‍वीर।

डेहरी ऑन-सोन: रोहतास, संवाद सहयोगी। सासाराम नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर शादी का झांसा दे यौन शोषण करने व शादी से इनकार करने की प्राथमिकी रविवार को महिला थाना में दर्ज कराई है । आरोपित ने पहले पति का दोस्‍त बनकर धोखा दिया, पति से तलाक भी करवा दिया। झूठी शादी भी रचा ली, मगर कोर्ट मैरिज के नाम पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने अपने प्राथमिकी संबंधी आवेदन में जिक्र किया है कि उसकी शादी सासाराम में हुई है। उसका एक बेटा भी है। विगत एक जनवरी को जब वह पायलट बाबा आश्रम घूमने गई थी, तो उसकी मुलाकात मनोज कुमार से हुई। उसने उसके पति का दोस्त होने का हवाला देते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जब वह घर लौटी तो मनोज उसे लगातार फोन करने लगा और उसके पति से मिलने की इच्छा जताई। उसने कहा कि घर आकर उसके पति से मिल ले। जनवरी के पहले सप्ताह में वह उसके पति से मिलने उसके घर आया। उस समय उसके पति बेटे को लेकर बाजार गए थे। घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुराचार कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे भाग गया। उसके पति जब घर लौटे तो इसकी जानकारी उन्हें दी।

जिसके बाद पति ने उसके पिता प्रेमचंद सिंह से इसकी शिकायत की। तब प्रेमचंद ने उसकी शादी मनोज से कराने को कहा। मनोज तैयार हो गया। पहले पति  ने उसे तलाक देने का आवेदन कोर्ट में दे दिया। मनोज ने उसके साथ शादी रचा ली। जब उससे कोर्ट मैरेज करने को कहा, तो मनोज उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके साथ दुराचार के मामले से बचने के लिए उसके पति को विश्वास में लेकर उसके साथ धोखा दे उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी