हिदी पखवाड़ा के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

गया। केंद्रीय विद्यालय संख्या दो में हिदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य अंजनी कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने हिदी के महत्व को समझाते हुए बच्चों को हिदी पुस्तकों के अध्ययन हेतु प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:39 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:39 AM (IST)
हिदी पखवाड़ा के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
हिदी पखवाड़ा के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

गया। केंद्रीय विद्यालय संख्या दो में हिदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य अंजनी कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने हिदी के महत्व को समझाते हुए बच्चों को हिदी पुस्तकों के अध्ययन हेतु प्रेरित किया। साथ ही साथ सभी को प्रत्येक कार्य हिदी में करने हेतु प्रेरित और निर्देशित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस पुस्तक प्रदर्शनी का भरपूर लाभ उठाया। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र कुमार, डा. बिभाष चन्द्र, श्रीमुक्त अंसारी और पुस्तकालय अध्यक्ष राहुल रमण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अशोक सम्राट भवन निर्माण का स्थल में बदलाव का विरोध

संवाद सहयोगी, टिकारी: नगर परिषद द्वारा शहर में बनने वाले अशोक सम्राट भवन का स्थल बदले जाने को लेकर एक बार पुन: लोगों का विरोध शुरू हो गया है। शहर के समाजसेवी व भाजपा नेता दीपक चौरसिया ने शुक्रवार नप कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से स्थल बदले जाने का विरोध जताते हुए पूर्व प्रस्तावित जगह पर निर्माण करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद की ओर से पूर्व में ही बालिका उच्च विद्यालय के समीप अशोक सम्राट भवन के निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बावजूद नप द्वारा प्रस्तावित स्थल बदल कर भवन निर्माण बस स्टैंड के समीप स्थित भूखंड पर किया जाने का निर्णय लिया गया। चौरसिया ने कहा है कि बस स्टैंड पर पूर्व से रैन बसेरा निर्मित है जिसे तोड़ कर अशोक सम्राट भवन का निर्माण करना सरकारी राशि का भी दुरुपयोग करना है।

chat bot
आपका साथी