विपक्षी दलों के भारत बंद का रोहतास में दिखा मिला-जुला असर, वाहनों के परिचालन नहीं हुआ प्रभावित

कृषि कानून को वापस लेने की मांग को ले सोमवार को विपक्षी दलों के भारत बंद का डेहरी अनुमंडल में मिला जुला असर रहा। झंडा बैनर के साथ महागठबंधन के कार्यकताओं ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। राजद कांग्रेस माले समेत अन्य दलों के कार्यकर्ता बंदी में शामिल हुए।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:00 PM (IST)
विपक्षी दलों के भारत बंद का रोहतास में दिखा मिला-जुला असर, वाहनों के परिचालन नहीं हुआ प्रभावित
सासाराम में भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, डेहरी ऑनसोन (सासाराम)। कृषि कानून को वापस लेने की मांग को ले सोमवार को विपक्षी दलों के भारत बंद का डेहरी अनुमंडल में मिला जुला असर रहा। झंडा बैनर के साथ महागठबंधन के कार्यकताओं ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। राजद, कांग्रेस, माले समेत अन्य दलों के कार्यकर्ता बंदी में शामिल हुए। डेहरी में राजद के प्रदेश सचिव रामनाथ सिंह यादव, नगर अध्यक्ष गुड्डु  चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष शांति देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग दो को जामकर सरकार विरोधी नारे लगाए। भारत बंद सड़क जाम तक ही सिमटा रहा। बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे तथा आवागमन भी सामान्य रहा।

राजद के प्रदेश सचिव रामनाथ सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ गत दस माह से किसान धरना पर बैठे हैं, परंतु सरकार उनकी बातों को मानने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन में राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवपूजन शास्त्री, मुकेश यादव, जयनाथ वर्मा, प्रेम प्रकाश पासवान, सत्येंद्र कुशवाहा, विद्याधर विद्यार्थी, श्यामराज यादव, सोनू यादव, विष्णु पासवान, दीपक चंद्रवंशी, ङ्क्षरकू खान, अकबर चौधरी, कलावती चौधरी, शारदा देवी, सोनाझारी देवी, कलावती देवी, रामवती देवी, संजू देवी समेत अन्य शामिल थे। 

वहीं, रोहतास प्रखंड में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा व जन अधिकार पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ने भी डेहरी-रोहतास में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। किसान मजदूर सभा के जिला सचिव अयोध्या राम ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हाथों में खेल  रही है। जाप युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नेयाजी ने कहा कि लाखों किसान दस माह से दिल्ली के बॉर्डर पर अपनी जान हथेली पर लेकर बैठे हुए हैं। उनकी मेहनत को साकार करना है और तीनों कृषि कानून को वापस लेने के लिए मोदी सरकार को मजबूर करना है।

प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष आकिब जावेद, भीम आर्मी जिशान खान,मन्नु मिश्रा समेत अन्य शामिल थे। राजपुर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव कामख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर सुमेश्वर सिंह, किसान मजदूर सभा के अनिल गुप्ता,मोहन शर्मा, मुरली मनोहर सिन्हा, मुन्ना सिद्दकी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमा देवी, नकुल पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी