गया के गांधी मैदान में बन रहा ओपन जिम, बच्चों के मनोरंजन को लेकर चिल्ड्रन पार्क का भी हो रहा निर्माण

नूतन वर्ष में गया के शहरवासियों को विशेष उपहार मिलेगा। जिम में व्यायाम करने के लिए  54 लाख से उपकरण लिया जायेगा। शहर में पहली बार बन रहे ओपन जिम के साथ ओपन थियेटर भी निर्माण किया जा रहा है। इसमें दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर ओपन थियेटर भी रहेगा।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:20 PM (IST)
गया के गांधी मैदान में बन रहा ओपन जिम, बच्चों के मनोरंजन को लेकर चिल्ड्रन पार्क का भी हो रहा निर्माण
गया में कुछ इस प्रकार का होगा ओपन जिम (सांकेतिक तस्वीर)

 संजय कुमार, गया : शहरी क्षेत्र में रहते है तो यह खबर आपके लिए ही है। शहर के गांधी मैदान में जल्द ही अमृत योजना के तहत ओपन जिम होगा। इसमें दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर ओपन थियेटर भी रहेगा। साथ ही बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क का भी निर्माण का काम चालू है। इसमें लोग सुबह-शाम सैर-सपाटे के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए जाएंगे। जिम का निर्माण गांधी मैदान स्थित हरित पट्टी पर किया जा रहा है। जो करीब आधा किलोमीटर का है। नगर निगम के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क 31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसका इस्तेमाल शहर के लोग निश्शुल्क करेंगे। यह पूरी तरह से ओपन होगा।

विदित है कि प्रत्येक दिन काफी संख्या में शहरवासी सुबह की सैर सपाटे के लिए गांधी मैदान जाते है। लेकिन व्यायाम करने के लिए किसी तरह का कोई उपकरण नहीं है। उक्त कारण को लेकर बिना व्यायाम किए हुए ही घर लौटना पड़ता है। जिम का निर्माण होने से लोग आराम से घंटा दो घंटा व्यायाम कर सकते है। उसे दिखते हुए शहर में पहली बार ओपन जिम का निर्माण किया जा रहा है। 

जिम निर्माण में 2.44 करोड़ की राशि होगी खर्च 

गांधी मैदान में ओपन जिम का निर्माण 2.44 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। साथ ही 31 दिसंबर तक जिम बनकर तैयार हो जाएगा। जिम का निर्माण में 1.90 करोड़ रुपये खर्च होगा। उसके बाद 54 लाख रुपये के व्यायाम के लिए उपकरण लेंगे। जिसमें कुल 2.44 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 

हेरिटेज लाइट से रोशन होगा पूरा जिम

ओपन जिम में रोशनी को लेकर हेरिटेज लाइट लग रही है। जिससे रोशनी पर्याप्त मात्रा में मिलने के साथ-साथ सुंदर दिखे। हेरिटेज लाइट के साथ जिम में कई उपकरण भी लगेंगे। जिसमें मुख्य रूप से डबल स्काई वॉकर, डबल एयर वॉकर, ट्रिपल बेल्ट ट्रविस्ट, शोल्डर फिल, सीट एंड पूल सहित कई उपकरण लेगा। सभी उपकरण लोहे का होंगे। जो अपने आप में सशक्त होगा। इसके साथ-साथ जिम में ओपन थियेटर का भी निर्माण किया जा रहा है। क्योंकि व्यायाम करने के साथ लोग ओपन थियेटर का भी आनंद उठा पाएं।

दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर होगा निर्माण

शहर में ओपन जिम का निर्माण पहली बार हो रहा है। जो दिल्ली के जंतर-मंतर के तर्ज पर किया जा रहा है। जिस तरह जंतर-मंतर पर ओपन थियेटर चलता है, उसी प्रकार जिम में भी चलता रहेगा। साथ ही जिम में पाथवे, शौचालय, प्याऊ सहित कई अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी