स्थापना दिवस पर इंटक की वेबसाइट की ऑनलाइन लॉचिग

गया भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का 75 वां स्थापना दिवस कोरोनावायरस महामारी के गाइड लाइन का पालन करते हुए स्थानीय श्रमिक केंद्र राजेंद्र आश्रम में मनाई गई। सर्व प्रथम संगठन का झंडा फहराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 12:01 AM (IST)
स्थापना दिवस पर इंटक की वेबसाइट की ऑनलाइन लॉचिग
स्थापना दिवस पर इंटक की वेबसाइट की ऑनलाइन लॉचिग

गया : भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का 75 वां स्थापना दिवस कोरोनावायरस महामारी के गाइड लाइन का पालन करते हुए स्थानीय श्रमिक केंद्र राजेंद्र आश्रम में मनाई गई। सर्व प्रथम संगठन का झंडा फहराया गया। स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता गया जिला इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने किया तथा संचालन कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा प्रकाश ने किया।इंटक के 75 वां स्थापना दिवस पर गया इंटक के वेबसाइट का ऑन लाइन लॉचिग इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आज नौकरी कि सुरक्षा कि गारंटी सबसे ज्यादा असुरक्षित है, वर्कर क्लास भयाक्रांत है कारपोरेट पूंजिपतियों कि गठजोड़ से चलने बाली सरकारें आजादी के बाद सबसे अधिक घातक चौतरफा प्रहार मेहनतनकशों पर किया है। देश के सबसे बड़े श्रम संगठन इंटक कि प्रसंगिकता आज कसौटी पर है। जिस पर खरा उतरने का दायित्व ज्यादा है हर श्रेत्र में श्रम कानूनों को प्रभावहीन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश सचिव सह गया जिला इंटक प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि हम इंटक के साथी मेहनतकशों की हक, हुकूमत की लड़ाई लड़े है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। एआइसीसी के सदस्य प्रो. विजय कुमार* मिठू ने कहा कि आज देश, दुनिया कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, इस महामामारी में सबसे ज्यादा देश के मेहनतकशों को तकलीफ़ होने के बाद भी हिम्मत से लड़ रहे है। कार्यक्रम में कौशल किशोर सिंह,अरविद कुमार सिंह, अजय सिंह,प्रकाश धवन, श्रवण पासवान, शामिल खान, मनीषा देवी, मी न ता देवी, संजू चौधरी, युवा इंटक के जिला संयोजक धीरेन्द्र कुमार, टिकू गिरी, अमित कुमार* उर्फ रिकू सिंह, आनंद मोहन झा, अनवरी खातून, अनुज कुमार* आदि ने अपने-अपनेविचार रखे।

chat bot
आपका साथी