करंट लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

इमामगंज। बिजली का करंट लगने से अलीनगर गाव निवासी सीताराम यादव के 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:10 AM (IST)
करंट लगने से एक की मौत, दूसरा घायल
करंट लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

इमामगंज। बिजली का करंट लगने से अलीनगर गाव निवासी सीताराम यादव के 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं 29 वर्षीय दीपक कुमार घायल है। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज में चल रहा है। उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद मृतक के स्वजनों व ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी इमामगंज लाया। जहा डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ. विद्यानंद सिन्हा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गयी थी। इधर शव को घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे गाव में मातम पसर गया। घटना की खबर सुनते ही माता पिता का रो-रोकर बुराहाल है। स्वजन सीताराम यादव, केदार यादव बताते हैं, मृतक सुनील कुमार यादव काफी सुशील लड़का था। घर में बड़ा लड़का होने के कारण घर का पूरी जिम्मेवारी उसी के कंधों पर था। बताया जाता है कि मृतक गाव के पास अपने खेत में धान रोपने के लिए खेत में काम करने गया था। जहा पर लोहे के पोल में करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अलीनगर गाव में युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं एक युवक घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। बता दें कि शुक्रवार को जमुना गांव निवासी विक्की सिंह की भी करंट लगने से मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी