गया में कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में एक लाख लोगों को लगा टीका

गया। कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न वार्डो में कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। इसमें करीब एक लाख लोगों को टीका लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM (IST)
गया में कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में एक लाख लोगों को लगा टीका
गया में कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में एक लाख लोगों को लगा टीका

गया। कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न वार्डों, पंचायतों, प्रखंडों सहित शहरी क्षेत्रों में लगभग 1000 से अधिक टीकाकरण सत्र स्थलों पर टीकाकरण महा-अभियान चलाया गया। महाअभियान के तहत जिले में करीब एक लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें शाम तक 85 हजार की पोर्टल पर इंट्री की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्तर पर पर्याप्त संख्या में टीका कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिले के विभिन्न वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी यथा जिला पदाधिकारी, उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का भ्रमण कर टीकाकरण का जायजा लिया गया। बता दे कि कुछ लोग अभी भी टीका के संबंध में कुछ भ्रांतियां पाले हुए हैं। दूध पिलाने वाली मां, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रोगों से ग्रसित लोग सहित अनेक छोटे-छोटे कारणों से लोग टीका नहीं लेना चाह रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं अन्य स्वास्थ्य संगठनों द्वारा यह बताया गया कि गर्भवती महिला, दूध पिलाने वाली मां, गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति भी कोरोना का टीका ले सकते हैं। पंचायतों व गावों का भ्रमण कर लोगों को किया गया प्रेरित :

जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा जारी आदेश के आलोक में प्रखंडों के नामित वरीय पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने प्रखंड स्थित विभिन्न पंचायतों व गावों का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वार्ड स्तर पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी द्वारा भी संबंधित वार्डो का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के लाभ एवं कोरोना से सुरक्षा से अवगत कराया गया। वृद्ध एवं असहाय लोग, दिव्यांग व्यक्ति, बीमार व्यक्ति को टीका देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा डोर टू डोर वैक्सीनेशन देने का कार्य भी किया गया है। इस कार्य मे एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है।

खिजरसराय में 5054 लोगों को लगाया गया टीका

खिजरसराय। प्रखंड में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। पंचायत के शहवाजपुर में जब बीडीओ पवन कुमार ठाकुर जांच को पहुंचे तो वहां एक भी व्यक्ति टीका लेने के लिए नहीं था। उसके बाद उन्होंने महादलित टोले में घूम घूम कर लोगो को जागरूक करने लगे। बीसीएम ललन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत खिजरसराय प्रखंड में कुल 5054 लोगो को कोविड वैक्सीन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी