टिकारी में ईंट भट्ठा से मांगी एक लाख लेवी, रकम नहीं देने पर मजदूरों को पीटा, पांच घायल

टिकारी। गया जिले के टिकारी थानाक्षेत्र अंतर्गत रकसिया के समीप संचालित दुर्गा ब्रिक्स पर होली के दिन सोमवार की शाम लगभग 5 बजे दर्जनों लोगों ने हमला बोल दिया और लेवी की मांग की। लेवी नहीं देने पर हमलावरों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसमें ईंट भट्ठा संचालक मुंशी एवं पथेरा सहित पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 06:41 PM (IST)
टिकारी में ईंट भट्ठा से मांगी एक लाख लेवी, रकम नहीं देने पर मजदूरों को पीटा, पांच घायल
टिकारी में ईंट भट्ठा से मांगी एक लाख लेवी, रकम नहीं देने पर मजदूरों को पीटा, पांच घायल

टिकारी। गया जिले के टिकारी थानाक्षेत्र अंतर्गत रकसिया के समीप संचालित दुर्गा ब्रिक्स पर होली के दिन सोमवार की शाम लगभग 5 बजे दर्जनों लोगों ने हमला बोल दिया और लेवी की मांग की। लेवी नहीं देने पर हमलावरों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसमें ईंट भट्ठा संचालक, मुंशी एवं पथेरा सहित पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

घटना के बाद सभी जख्मी लोग थाना पहुंचे, जहां भट्ठा संचालक व मदाड़पुर के रहने वाले उदय प्रताप सिंह पूरे घटनाक्रम की पुलिस को जानकारी देते हुए लिखित शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने जख्मी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात सभी जख्मी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

थाना में दिए गए एफआइआर पत्र में कहा गया है कि घटना की शाम अचानक कुछ लोग आए और एक लाख लेवी की मांग करने लगे। लेवी की राशि देने से इनकार करने पर लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें स्वयं ईंट भट्ठा संचालक सिंह, मुंशी रामसेवक दास, पथेरा जितेंद्र बिद, साधु बिद एवं उसका 8 वर्षीय लड़का रवि कुमार जख्मी हो गया। मारपीट की घटना के बाद सभी हमलावर भाग निकले। आवेदन में लेवी मांगने और मारपीट करने वालों में बिनीपुर के बैजू पासवान, पुनाई पासवान, संतोष कुमार, रौशन कुमार, मुर्गी पासवान को नामजद के साथ 10-20 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इधर आरोपितों ने लेवी मांगने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटना के मूल कारणों की पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी