एक लाख बोधिसत्व सूत्त प्रार्थना सभा संपन्न

फोटो- 35 जागरण संवाददाता बोधगया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:44 PM (IST)
एक लाख बोधिसत्व सूत्त प्रार्थना सभा संपन्न
एक लाख बोधिसत्व सूत्त प्रार्थना सभा संपन्न

गया। विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर के दक्षिणी हिस्से में संचालित एक लाख बोधिसत्व सूत्त प्रार्थना सभा शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रार्थना सभा को लेकर एक पंडाल बनाया गया था। पंडाल के मंच पर नेतृत्वकर्ता रबजब रिनपोछे के साथ उनके शिष्यों को स्थान दिया गया था। मंच के सामने में बोधिसत्व का चित्र आकर्षक ढंग से सजाकर रखा था। मंच के दोनों ओर बैठे बौद्ध लामा स्वरबद्ध तरीके से सूत्त का पाठ कर रहे थे।

सभा में शामिल लामा छिबा ने बताया कि यह कार्यक्रम सीचेन मोनास्ट्री द्वारा आयोजित था। एक से छह दिसम्बर तक शामिल बौद्ध लामाओं ने एक लाख बोधिसत्व सूत्त का प्रार्थना किया। समापन सत्र में भूटान, नेपाल, तिब्बत सहित विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। समापन के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी